युवती को धोखे में रखकर हिन्दू बन की थी 9 साल पूर्व शादी
असलियत सामने आने पर धर्म परिवर्तन को कर रहा था मजबूर
इंकार करने पर मारपीट कर दी जा रही थी टुकड़े करने की धमकी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कनखल पुलिस ने युवती को धोखे में रखकर हिन्दू बनकर शादी करने व जबरन धर्म परिवर्तन कराने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले को गिरफ्रतार किया है। मुस्लिम युवक ने युवती से हिन्दू बनकर 9 साल पहले शादी की थी। लेकिन अब धोखेबाज की असलियत सामने आने पर युवती को धर्म परिवर्तन कराने के लिए मजबूर कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इस बात की जानकारी एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने मंगलवार को रोशनाबाद पुलिस कार्यालय सभागार में पत्रकारों से रूबरू होते हुए दी।

उन्होंने बताया कि जगजीतपुर कनखल निवासी एक युवती ने तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया हैं कि 9 साल पूर्व उसने राहुल नाम के युवक से शादी की थी, जिससे उसके दो बच्चे भी हुए। लेकिन हाल ही में उसको राहुल की असलियत सामने आ गयी कि उसका नाम राहुल नहीं बल्कि अजहर अहमद है। जब उसके द्वारा अजहर अहमद से राहुल बने युवक से उसकी सही पहचान के बारे में पूछा गया तो उसने स्वीकार किया कि वह मुस्लिम है।
उन्होंने बताया कि अजहर अहमद से राहुल बने युवक ने युवती को भी धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। उसके इंकार करने पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने के लिए अजहर अहमद द्वारा मारपीट कर दबाब डालते हुए, बात ना मानने पर उसको टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी जा रही थी। जिसके खौफ से उसने घर से निकलना बंद कर दिया है। पीडिता ने अपनी जान को खतरा बताते हुए आरोपी अजहर अहमद के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग पुलिस से की थी।
एसपी सिंटी ने बताया कि पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को प्रेमनगर चैक के रास्ते से गिरफ्रतार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने राहुल और अजहर अहमद पुत्र जफर निवासी मौहल्ला नबाब तहसील रोड कासगंज यूपी हाल रावली महदूद सिड़कुल नाम के दो आधार कार्ड बरामद किये है। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
