आरोपी से 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद
सोशल मीडिया से लोगों में दशहत फैलाने का कर रहा था प्रयास
पुलिस अपराधिक इतिहास खंगालने मेें जुटी, आरोपी नशेड़ी बताया जा रहा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने हवा में तमंचा लहराने वाला वीडियों सोशल मीडियां में वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किये है। जिसके खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस दबोचे गये आरोपी का अपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक भावन कैंथोला ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया में तमंचा लहरा कर लोगों में दहशत फैलाने वाला एक वीडियों वायरल हुआ था। जोकि कोतवाली नगर क्षेत्र खड़खड़ी का बताया जा रहा था। जिसको पुलिस ने गम्भीरता से लेते हुए मामले की जांच खड़खड़ी चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार को सौपी गयी। चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार ने वायरल वीडियों की गहनता से जांच की तो तमंचा लहराने वाले युवक की पहचान शुभम शर्मा पुत्र सूरज प्रकाश शर्मा निवासी रतनगढ़ बिजनौर यूपी हाल नई बस्ती रामगढ खड़खड़ी हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी। जिसकी भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी रही।
इसी दौरान पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि आरोपी को हिलबाई पास मार्ग खड़खड़ी में देखा गया है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को घेर घोट कर दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस दबोचे गये आरोपी का अपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। पुलिस को जानकारी लगी हैं कि आरोपी नशेडी है, जोकि क्षेत्र के लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को दर्ज मुकदमें में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
