सीओ सिटी कार्यालय से सटे सहगल पेट्रोल पम्प का मामला
सैल्समेन का कसूर बस इतना कि पेट्रोल भरवाने के पैसे मांग बैठा
घटना से पूर्व भी हो चुकी होटल कर्मी से इसी तरह की वारदात
बदमाशों में नहीं रहा पुलिस का खौफ, हौसले हो रहे बदमाशों के बुलंद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली नगर क्षेत्र में बदमाशो के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि किसी के साथ भी मारपीट कर धमकी देना उनके लिए आम बात हो गयी। बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। पुलिस से शिकायत करने पर घटनाओं के सम्बंध में कोई गम्भीरता नही दिखाई जा रही है। ऐसा ही एक ओर मामला सहगल पेट्रोल पम्प का रविवार की रात सैल्समेन के साथ मारपीट कर लहुलूहान करते हुए धमकी देने का सामने आया है।
सैल्सेमेन की कसूर बस इतना था कि कार सवार बदमाशों से पेट्रोल भरवाने के पैसे मांग बैठा। जिसपर बदमाशों ने कार से उतर कर सैल्सेन की जमकर धुनाई कर दी। जब तैनात चौकीदार उसको बचाने के लिए पहुंचा तो बदमाशों ने उससे डण्डा छीनकर सैल्समेन को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक कार सवार सैल्समेन को जान से मारने की धमकी देकर फरार होने में कामयाब रहे।
पीडित सैल्समेन की ओर से मायापुर चौकी में कार सवार चार अज्ञात बदमाशों खिलाफ तहरीर दी है। लेकिन पुलिस ने अभी तक घटना मे कोई गम्भीरता नहीं दिखाई है। बता देें कि इसी तरह का एक मामला गत दिनों शिवमूर्ति के पास एक होटल कर्मी के साथ भी कुछ बदमाशों ने अंजाम दे चुके है। पुलिस मामला तो दर्ज कर चुकी हैं, लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नही चढ पाये है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीओ सिटी कार्यालय से सटे सहगल पेट्रोल पम्प पर बीती रात करीब साढे ग्यारह बजे एक मारूति कार सवार कुछ युवक पहुंचे। जिन्हांेने पम्प पर मौजूद सैल्समेन नीटू पुत्र जयदीप से पांच सौ रूपये का पेट्रोल भरवाया, जब सैल्समेन नीटू ने पेट्रोल के पैसे मांगे। आरोप हैं कि कार चला रहे युवक ने सैल्समेन का गिरेह बान पकड़कर गाली गलोच करने हुए कार से बाहर निकल कर मारपीट शुरू कर दी। जिसको देखकर कार सवार तीन ओर युवक भी बाहर निकल आये। जिन्होंने सैल्समेन की जमकर पीटना शुरू कर दिया। जिसके शोर मचाने पर तैनात चौकीदार राजकुमार भी उस ओर दौड़ा और सैल्समेन को बचाने का प्रयास किया।
आरोप हैं कि चोरों बदमाशों ने चौकीदार के साथ भी धक्का मुक्की व गाली गलोच करते हुए उसके हाथ से डण्डा छीनकर सैल्समेन का दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस को शिकायत करने पर बदमाश कार मे सवार होकर जान से मारने की धमकी देकर देवपुरा चौक की ओर फरार हो गये। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बदमाशों की पीटाई से सैल्समेन के आंख के पास गहरी चोट आयी, गनीमत रही कि उसकी आंख बच गयी। पीडित सैल्समेन की ओर मायापुर चौकी में तहरीर देकर कार सवार चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार नम्बर सहित शिकायत की है। लेकिन पुलिस ने अभी तक मामले में कोई गम्भीरता नहीं दिखाई है।
बता दें कि इसी तरह गत दिनों शिवमूर्ति चौक हरिद्वार में एक होटल कर्मी के साथ भी कुछ बदमाशों ने गाली गलोच करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। उक्त घटना में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज तो कर लिया गया था, लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्रत से बाहर है। इन घटनाओं से साफ हो गया हैं कि बदमाशों मे पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। जिसके चलते बदमाश किसी के साथ भी मारपीट कर धमकी देना उनके लिए आम बात हो गयी है।
