पुलिस ने दोनों ओर से 9 को दबोचा, शांतिभंग में किया चालान
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बहादराबाद गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों पक्ष पुलिस की मौजूदगी में ही एक-दूसरे पर मारपीट पर उतारू हो गये। जिसपर पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्यवाही की गयी है।
बहादराबाद थाना एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि दौलतपुर गांव में पड़ोसी दो बच्चों के बीच हुए विवाद में दोनों ओर से परिवार के लोग कूद पड़े। दोनों पड़ोसियों के विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों ओर से उनके समर्थक भी आमने सामने आ गये। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों पक्ष पुलिस की मौजूदगी में ही एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। जिसपर पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था भंग होने के आंदेशा को देखते हुए दोनों ओर से नौ लोगों को दबोच लिया। जिनको थाने लाया गया।
पुलिस ने गांव में शांति भंग करने के प्रयास कर रहे मोहित पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम दौलतपुर थाना बहादराबाद, अनु पत्नी मोहित कुमार निवासी दौलतपुर थाना बहादराबाद, गोविंद पुत्र रविंद्र निवासी सैदपुर थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार, ऋषभ पुत्र मेहक निवासी सैदपुर थाना मंगलौर, अमन पुत्र पवन निवासी सैदपुर थाना मंगलौर, सौरभ पुत्र महक निवासी शाहपुर थाना मंगलौर, पवन कुमार पुत्र राजकुमार निवासी दौलतपुर थाना बहादराबाद, आकाश पुत्र वीरपाल निवासी दौलतपुर थाना बहादराबाद और हिमांशु पुत्र राजकुमार निवासी दौलतपुर थाना बहादराबाद के खिलाफ शांतिभंग में चालान कर गिरफ्रतार कर लिया।
