आरोपियों से भारी मात्रा में स्मैक बरामद, भेजा जेल
दोनों थानों से बरामद की गयी स्मैक की कीमत लाखों में
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कनखल और सिडकुल थाना क्षेत्र से पुलिस ने गश्त के दौरान क्षेत्र से पांच स्मैक तस्करों को गिरफ्रतार किया है। जिनमें कनखल थाना पुलिस ने चार स्मैक तस्करों को गिरफ्रतार किया है। जबकि सिडकुल पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। दोनों थानों से बरामद की गयी स्मैक की कीमत बाजार में लाखों बताई जा रही है।

कनखल थाना एसओ नरेश राठौर ने बताया कि बीती देर शाम पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर श्रीयंत्र पुल के पास से चार संदिग्धों को दबोचा है। जिनकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से अलग-अलग भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई है। पुलिस आरोपियों को लेकर थाने पहुंची। पुछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम अमन पुत्र स्व0 महेश निवासी सतीघाट थाना कनखल हरिद्वार, शानू पुत्र अभयपाल निवासी मौहल्ला होली चौक थाना कनखल हरिद्वार, राहुल पुत्र ओमप्रकाश निवासी मौहल्ला होली चौक थाना कनखल हरिद्वार और दीपक सैनी पुत्र नेपाल सिहं निवासी मौहल्ला होली चौक थाना कनखल हरिद्वार बताया है।
पुलिस ने आरोपी अमन के पास से 1.75 ग्राम, शानू से 06.10 ग्राम, राहुल से 2.10 ग्राम और दीपक से 2.09 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों से कुल 10.04 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
वहीं सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि बीती शाम पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना पर डेंसो चौक के पास प्रिंस पाईप से एक स्मैक तस्कर को दबोचा है। जिसके पास पुलिस ने 5.33 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंची। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सचिन सैनी पुत्र उपल सैनी निवासी जलालपुर नारायण गुलडिया नौगांव सादात अमरोह यूपी हाल गोलवाला शिव मन्दिर रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायायल में पेश कर जेल भेज दिया।
