विस्तारिकरण को लेकर 15-20 दिनों के लिए किया जा रहा शिफ्रट
इमरजेंसी विस्तारिकरण में दो ओपीडी कक्ष होगे विलय
सभी सुविधाओं व 6 बेडों से होगी इमरजेंसी सुसज्जित
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिला अस्पताल की इमरजेेंसी कक्ष के विस्तारिकरण को लेकर 15-20 दिनों तक इमरजेंसी को मेला अस्पताल मेें शिफ्रट किया जा रहा है। इमरजेंसी सभी सुविधाओं से सुसज्जित व 6 बेडों से तैयार होने के बाद ही जिला अस्पताल में पुनः स्थापित किया जाएगा। विस्तारिकरण के दौरान इमरजेेंसी पूर्ण रूप से मेला अस्पताल में काम करेगी। इस बात की जानकारी जिला अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. चंदन मिश्रा ने दी।

उन्होंने बताया कि मौजूदा वक्त में जिला अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष छोटा होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना जहां मरीजों को होना पड़ रहा था, वहीं चिकित्सकों को भी अपनी सेवाएं देना मुश्किल हो रहा था। जिसके सम्बंध में जिला अस्पताल के पूर्व चिकित्साधिकारियों की ओर से भी इमरजेंसी कक्ष के विस्तारिकरण के लिए प्रयास किया गया, लेकिन उस दौरान विस्तारिकरण को लेकर गम्भीता नही दिखाई गयी। लेकिन शारदीय नवरात्रो के दौरान कुट्टू आटा खाने से भारी संख्या में लोग बीमार होने पर उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। इमरजेंसी में बीमारों को रखने के लिए जगह ना होने पर भारी दिक्कतों का सामना पड़ा था।

उन्होंने बताया कि कुट्टू आटा खाने से बीमार लोगों के स्वास्थ्य के सम्बंध में जानकारी लेेने के लिए प्रशासनिक अमला जिला अस्पताल पहुंचा था। तभी जिलाधिकारी द्वारा इमरजेंसी कक्ष के छोटा होने से होने वाली परेशानी को महसूस करते हुए चिकित्साधिकारियों को इमरजेंसी कक्ष को बड़ा करने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए कहा गया था। जिसके बाद जिला अस्पताल की ओर से इमरजेंसी कक्ष के विस्तारिकरण के सम्बंध में एक प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी को भेजा गया था। जिसपर जिलाधिकारी की ओर से प्रस्ताव पर मोहर लगाते हुए अपनी मंजूरी दे दी। जिसके बाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी के विस्तारिकरण का काम शुरू हो गया।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि जिला अस्पताल की इमरजेंसी के विस्तारिकरण का काम जिला योजना के तहत कराया जा रहा है। जिला अस्पताल के प्रथम गेट से प्रवेश करने वाले दो चिकित्सकों के ओपीडी कक्ष को इमरजेंसी कक्ष में विलय किया जा रहा है। इमरजेंसी कक्ष में विलय होने वाले ओपीडी कक्ष को अन्यत्र शिफ्रट किया जा रहा है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष के विस्तारिकरण का काम तेजी से किया जा रहा है।

जिन ओपीडी कक्ष को विस्तारिकरण में विलय किया जा रहा है। उन ओपीडी कक्ष को शुक्रवार से ही अन्यत्र शिफ्रट कर दिया गया है। लेकिन इमरजेंसी कक्ष को जिला अस्पताल से मेला अस्पताल में सोमवार को शिफ्रट कर दिया जाएगा, जहां पर इमरजेंसी कक्ष पूर्ण रूप से काम करेगी। इमरजेंसी विस्तारिकरण मेें 15-20 दिन का समय लगेगा, तब तक मेला अस्पताल में ही इमरजेंसी पूर्ण रूप से काम करेगी।
