मृतका की मां इटालियन, डेढ साल की उम्र में ले गयी थी मायके
6 माह पूर्व ही मां के साथ इटली से आया था हरिद्वार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एक आश्रम में संत के बेटे ने मानसिक रूप से परेशान होकर आश्रम में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जिसका पोस्टमार्टम मंगलवार को कराते हुए शव को परिजनों के सुपूर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की मां इटालियन और पिता आश्रम के संत है। मां-बेटे करीब 6 माह पूर्व ही इटली से हरिद्वार पहुंचे थे।
सप्तऋषि चौकी प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि बीती देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि सुन्दर कुटिर आश्रम शिवनगर भूपतवाला हरिद्वार में एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। सूचना पर उपनिरीक्षक राधा कृष्ण रतूड़ी पुलिस कर्मियो के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने चौखट पर लटके युवक के शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान आश्रम संत के बेटे लक्ष्मण गिरि पुत्र सुखदेवी गिरि उम्र 19 वर्ष निवासी सुन्दर कुटिर शिव नगर भूपतवाला के रूप में हुई है। जिसकी नागरिकता इटली की हैं, जोकि अपनी मां के साथ करीब 6 माह पूर्व ही हरिद्वार आश्रम आया था। मृतक की मां इटालियन हैं जिसने आश्रम के संत सुखदेव गिरि के साथ करीब 21-22 साल पूर्व शादी की थी। लेकिन लक्ष्मण गिरि जब डेढ साल का था, तभी उसकी मां उसको अपने साथ इटली मायके ले गयी थी।
पुलिस के मुताबिक बीच-बीच में लक्ष्मण गिरि अपनी मां के साथ हरिद्वार आश्रम आता-जाता रहता था। लेकिन लक्ष्मण गिरि को हिन्दी भाषा का ज्ञान नहीं था। जिसको लेकर लक्ष्मण गिरि काफी परेशान रहता था। लेकिन लक्ष्मण गिरि की सुसाइड की सही वजह का पता नहीं चल सका हैं और ना ही पुलिस को कोई सुसाइड नोट की मिला है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों के सुपूर्द कर दिया।
