दूसरी युवती के सम्पर्क में आने पर प्रेमी ने की हत्या
मृतका और हत्यारोपी फैक्ट्री में करते थे साथ-साथ काम
हत्यारोपी के खिलाफ मृतका की मां ने कराया मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में दूसरी युवती के चक्कर में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की दुपटे से गला घोट कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया। बताया जा रहा हैं कि मृतका और हत्यारोपी दोनो ही सिडकुल स्थित फैक्ट्री में साथ-साथ काम करते थे। प्रेमिका का कसूर इतना था कि वह प्रेमी पर शादी करने का दबाब डाल रही थी। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर हत्यारोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस हत्यारोपी को बुधवार को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बरीश चौहान निवासी रावली महदूद सिडकुल ने सिडकुल पुलिस को सूचना दी कि उसके किराये पर रहने वाले युवक अमित के कमरे मेें एक युवती का शव पड़ा है। सूचना पर सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किये। मृतका की पहचान सरिता पुत्री स्व. हरि सिंह उम्र्र 21 वर्ष निवासी बैरागी कैम्प कनखल के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी आलाधिकारियो को दी।
सूचना पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। पुलिस आलाधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए मकान मालिक अम्बरीश चौहान से घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा हैं कि मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि उनके किरायेदार अमित पुत्र ज्ञान सिंह निवासी मंसूरी इंचोली मेरठ यूपी के साथ युवती का प्रेम प्रंसग चल रहा था, जोकि रोजाना अमित के पास मिलने आया करती थी। आज सुबह जब उन्होंने युवती की स्कूटी मकान के बाहर खड़ी देखी तो उनको शक हुआ और खिड़की से झांक कर देखा तो युवती मृत हालत में पड़ी थी। पुलिस मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने मृतका की मां माया देवी निवासी बैरागी कैम्प कनखल की तहरीर पर हत्यारोपी अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी थी कि इसी दौरान हत्यारोपी खुद पुलिस के पास पहुंच गया। पूछताछ के दौरान हत्यारोपी ने खुलासा किया कि उसका सरिता के साथ एक साल से प्रेम प्रंसग चल रहा था, सरिता उसपर लगातार शादी करने का दबाब डाल रही थी। लेकिन वह शादी नहीं करना चाहता था। क्योंकि वह अन्य किसी युवती से प्रेम करने लगा था। इसलिए सरिता से परेशान होकर उसने उसकी दुपटे से उसका गला घोट कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस हत्यारोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला घोट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्रतार कर लिया। हत्यारोपी ने खुलासा किया कि उसका सरिता से करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन इसी दौरान उसका अन्य लडकी से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। लेकिन सरिता उसपर शादी करने का दबाब डाल रही थी, जिसकारण उसने सरिता से छुटकारा पाने के लिए उसकी दुपटे से गला घोट कर हत्या कर दी। पुलिस हत्यारोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
