मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में तीन दिन पूर्व चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्रतार किया है। जिनके पास से पुलिस ने निर्माणाधीन से चोरी किया गया माल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि राजलोक कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान से 2 अक्टूबर को चोरों ने दो कीमती चौखट चोरी कर ली थी। जिसके सम्बंध में मकान स्वामी चंद्र किशोर पुत्र ओमप्रकाश निवासी सर्राफा बाजार ज्वालापुर ने 3 अक्टूबर को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाते हुए चोरों की पहचान के प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दो व्यक्ति निर्माणाधीन मकान से चोरी की गयी चौखट ंको बेचने का प्रयास कर रहे है।
इसी सूचना पर पुलिस ने मुखबिर की निशानदेही ट्रांसपोर्ट नगर से चोरी की गई चौखट के साथ दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिनको कोतवाली लाकर पूछताछ की गयी तो उन्होने अपना नाम शिवा पुत्र कमल निवासी घासमंडी ज्वालापुर और अक्षय पुत्र वेदपाल निवासी बाल्मीकि बस्ती ज्वालापुर बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं मे मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
