आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में तीन-तीन मुकदमें
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र से पुलिस ने गश्त के दौरान दो संदिग्धों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में 3-3 मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि आला अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में नशा विरोधी अभियान चलाया हुआ है। इसी के चलते क्षेत्र में गश्त के दौरान नहर पटरी में रेगुलेटर पुल के पास दो संदिग्ध देखे गये। जोकि की पुलिस को देखते ही घबरा कर भाग खड़े हुए। जिनपर पुलिस को शक होने पर उनका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दोनों को दबोच लिया। जिनकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से 7.89 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसकी बाजार में कीमत हजारों में बतायी जा रही है। पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर कोतवाली पहुंची।
कोतवाली में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम रजत पुत्र राजेन्द्र निवासी कोरा देवी कॉलोनी खड़खड़ी कोतवाली नगर हरिद्वार और नीशू शर्मा पुत्र देवेन्द्र शर्मा निवासी नम्बर 2 के सामने जय मां गंगे भोजनालय भीमगोडा कोतवाली नगर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपियों पर अलग-अलग धाराओं में 3-3 मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
