एक पक्ष के तीन घायल, दोनों पक्षों ने की पुलिस से शिकायत
पुलिस ने किया दोनो की तहरीर पर क्रास मुकदमा, जांच शुरू
एक पक्ष पर लगा मन्दिर बनाने की आड़ में भूमि कब्जाने का आरोप
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में आक्सफोड स्कूल के पास शनि मन्दिर बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जा रहा हैं कि दोनों पक्षों में हुई भिड़त में जमकर लाठी-डण्डे चलने से तीन युवक घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार के बाद उनको घर भेज दिया।
घटना के सम्बंध में एक पक्ष की ओर से एक युवक समेत अन्य पर हमला करने का आरोप लगाते शिकायत की है। जबकि दूसरे पक्ष ने पांच लोगों को नामजद करते हुए 10-12 अज्ञात पर उसकी भूमि पर कब्जा करने के विरोध पर बेटे समेत उसके दो अन्य दोस्तों पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि अतुल सिंह गोंसाई पुत्र धाम सिंह निवासी दीप गंगा आपार्टमेंट सिडकुल हरिद्वार ने थाने में तहरीर देते हुए शिकायत की हैं कि शनिवार की शाम को वह कुछ स्थानीय लोगों के साथ आक्सफोड स्कूल के पीछे नाले पर खड़े होकर शनि मन्दिर बनाने पर चर्चा कर रहे थे। आरोप हैं कि इस दौरान क्रिकेट खेल रहा शिवांग चौहान पुत्र अरविंद चौहान निवासी नवोदय नगर सिडकुल अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसपर हमला कर दिया।
वहीं दूसरी ओर अरविंद कुमार पुत्र स्व. आन्नेकी हेतमपुर हरिद्वार ने तहरीर देते हुए शिकायत की है। शिकायत में कहा गया हैं कि उसकी भूमि आन्नेकी हेतमपुर मौजे में आक्सफोड स्कूल के पास स्थित है। उसका बेटा शिवांग चौहान रोजना की तरह शनिवार की शाम को अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान सिंहपाल सैनी सभासद निवासी नवोदय नगर सिडकुल, अतुल सिंह गोंसाई, बीर सिंह, ओेंकर सिंह त्यागी और सचिन त्यागी समेत 10-12 अज्ञात वहां पर पहुंचे।
आरोप हैं कि उनके हाथों में लाठी-डण्डे और काले झंडे थे। जिन्होंने उनकी भूमि पर कब्जा करने की नीयत पर वहां पर काले झंडे लगाने लगे। जब उसके बेटे ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसपर हमला बोल किया। जब उसके बेटे के दोस्तों अनुराग जैन और मुकेश कुमार ने बचाने का प्रयास किया।
आरोप हैं कि आरोपियों ने उनपर भी हमला कर घायल कर दिया। आसपास के कुछ लोगों ने उसके बेटे व उसके दोस्तों को बचाया। आरोप हैं कि उक्त लोगों ने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दोनों ओर से छः को नामजद करते हुस अन्य अज्ञात के खिलाफ क्रास मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
