मरीज का आयुष्मान कार्ड के आधार पर हुआ निःशुल्क ऑपरेशन
निजी हॉस्पिटल में कुल्हे के प्रत्यारोण का खर्च हैं करीब तीन लाख
डॉ. शिवम पाठक व उनकी टीम को मिल रही बधाईयां
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड पर निःशुल्क दूसरी बार मरीज के कुल्हे का सफल प्रत्यारोपण किया गया। बताया जा रहा हैं कि मरीज उत्तरकाशी का रहने वाला हैं पिछल छः माह से दर्द से परेशान था। जिसके सम्बंध कई चिकित्सको का उपचार कराया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। एक्से कराने पर चिकित्सकों ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी थी। जिनका जिला अस्पताल में उनका आयुष्मान कार्ड के आधार पर कुल्हे का सफल प्रत्यारोपण हड्डी विशेषज्ञ डॉ. शिवम पाठक द्वारा किया गया।

जिला अस्पताल हरिद्वार में आयुष्मान कार्ड के आधार पर निःशुल्क एक गरीब मरीज का दो माह पूर्व सीमित संसाधनों से कुल्हे का सफल प्रत्यारोपण कर उत्तराखण्ड ही नही बल्कि उत्तर प्रदेश में भी काफी सुर्खिया बटोरी थी। जिला अस्पताल में तैनात डॉ. शिवम पाठक ने सीमित संसाधनों से कुल्हे का सफल प्रत्यारोपण कर अपने हुनर का लोहा मनवाया था। जिला अस्पताल के पीएमएस सीपी त्रिपाठी, चिकित्साधिकारी डॉ. चंदन मिश्रा समेत अस्पताल के तमाम चिकित्सकों व स्टॉफ और देहरादून में बैठे स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारियांे ने भी चिकित्सक डॉ. शिवम पाठक की प्रशंसा करते हुए बधाई दी थी।
चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को कहना हैं कि कुल्हे का प्रत्यारोपण करना जटिल ऑपरेशन हैं जिसको डॉ. शिवम पाठक ने सीमित संसाधनों से कुल्हे का सफल प्रत्यारोपण कर उत्तराखण्ड का पहला हरिद्वार जिला अस्पताल कुल्हे का प्रत्यारोण करने वाला पहला अस्पताल बना था। हड्डी विशेषज्ञ डॉ. शिवम पाठक ने 29 जून 22 को पहला एक गरीब मरीज प्रेम उम्र 65 साल निवासी बाल्मीकि बस्ती बिल्केश्वर रोड हरिद्वार के कुल्हे का सफल प्र्र्र्र्र्र्र्र्रत्यारोपण किया था। जिसके बाद दूसरा कुल्हे का सफल प्रत्यारोण शनिवार को जिला अस्पताल में डॉ. शिवम पाठक ने भजन लाल पुत्र कारमीरू उम्र 60 निवासी ब्रहा्रखाल उत्तरकाशी के कुल्हे का सफल प्रत्यारोण अपनी टीम के साथ किया।
कुल्हे का सफल प्रत्यारोण करने के बाद जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. सीपी त्रिपाठी, चिकित्साधिकारी डॉ. चंदन मिश्रा समेत चिकित्सको व स्टॉफ ने डॉ. शिवम पाठक की टीम को बधाई दी है। बताया जा रहा हैं कि भजन लाल पिछले छः माह से कुल्हे में दर्द से काफी परेशान था और उसका उपचार काफी कराया गया। लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। जब भजन लाल के कुुल्हे का एम्सरे कराया गया तो उसकी कुल्हे की हड्डी घिस चुकी थी, जिसका एक मात्र उपचार चिकित्सकों ने केवल ऑपरेशन बताया था। जिसके बाद भजन लाल ने अपने साले दया लाल जोकि जिला अस्पताल में पंचकर्मा विभाग में कार्यरत है, उनको स्थिति की जानकारी दी। जिसपर दया लाल ने बिना वक्त गंवाये उनको हरिद्वार बुला लिया और आयुष्मान कार्ड के आधर पर निःशुल्क कुल्हे का प्रत्यारोण कराया गया।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम पाठक ने बताया कि मरीज के कुल्हे की हड्डी घिस चुकी थी। जिसकारण वह छः माह से दर्द से परेशान था। जिसका एक मात्र उपचार ऑपरेशन ही था। यदि प्राईवेट हॉस्पिटल में कुल्हे का प्रत्यारोपण कराया जाता तो उसका खर्च करीब 3 लाख आता है। लेकिन जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के आधार पर मरीज का निःशुल्क कुल्हे का सफल प्रत्यारोण किया गया है। जिसको वह रविवार को खड़ा कर देगें और सोमवार को उसको छुट्टी दे दी जाएगी। मरीज एक माह के भीतर पूरा रिकवर कर लेगा और उसको दर्द से निजात मिल जाएगी।
कुल्हे का प्रत्यारोण करने वाली डॉ. शिवम पाठक की टीम में एनिथिसिया चिकित्सक डॉ. निशा गुलाटी, ओटी इंचार्ज संजय शर्मा, सिस्टर हिमानी खन्ना, कक्ष सेवक नितिन शामिल रहे।
