पत्नी के साथ विवाद के चलते मासूम को मौत के घाट उतारा
पुलिस फरार हत्यारोपी पिता की सरगर्मी से तलाश में जुटी
बिजनौर से हरिद्वार पहुंचने का पुलिस कर रही मां का इंतजार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पुलिस ने चंद घंटो में ही मासूम की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए हत्यारे का पता लगा लिया। प्रारम्भिक जांच के दौरान मासूम की हत्यारा कोई ओर नहीं बल्कि उसका पिता निकला। पिता ने पत्नी के विवाद के चलते अपनी मायूूम बच्ची को गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। मृतका मासूम के नाम की जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस फरार हत्यारोपी पिता की सरगर्मी से तलाश में जुटी है। वहीं पुलिस बिजनौर से हरिद्वार पहुंच रही मृतका की मां का इंतजार कर रही है। जिसके पहुंचने पर ही कई चीजों का खुलासा हो सकेगा।
सिड़कुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि हजारा की ओर जाने वाले मार्ग में खाला टीला और हजारा के बीच गन्ने की ईख में एक मासूम बच्ची का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का निरीक्षक किया। मृतका की उम्र करीब 2 साल प्रतीत हो रही हैं जिसका गला रेत का हत्या की गयी थी। घटना की जानकारी के सम्बंध् में आलाधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना पर एसएसपी डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ बहादुर सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घटना स्थल का मुयाना करते हुए जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक मासूम की शिनाख्त के प्रयास किये गये, लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को घटना स्थल से अहम सुराग हाथ लगे है। जिनके आधार पर पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है।
सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि घटना के सम्बंध में जिस ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी है। उसी ग्रामीण ने एक व्यक्ति को घटना स्थल के पास एक पेड़ के नीचे बैठा देखा था, जोकि केवल पेंट पहने था। उससे ग्रामीण वहां पर बैठने का कारण पूछा था। लेकिन कोई जबाब नहीं दे पाया था, ग्रामीण ने सोचा कि शायद पागल है। इसलिए उसको वहां से चले जाने को बोला था। वहीं ग्रामीण आज दोपहर को गन्ने के खेत में गन्ना बांधने पहुंचा तो उसने वहां पर एक मासूम का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना स्थल से एक शर्ट, जूते, एक मोबाइल और ब्लेड बरामद किया है। हत्यारोपी ने ब्लेड से ही मासूम की गला रेत कर हत्या करने की है। पुलिस बरामद किये गये मोबाइल का डेटा खंगालते हुए हत्यारोपी की तलाश में जुटी थी।
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि मासूम की हत्या का खुलासा करीब-करीब हो चुका है। जिसकी हत्या किसी ओर ने नहीं बल्कि उसके पिता कुलदीप निवासी बागपत यूपी ने ही की है। प्रारम्भिक जांच में पता चला हैं कि मृतका की मां शबाना बिजनौर की रहने वाली है। जिसका अपने पति कुलदीप से विवाद चल रहा था। लेकिन अभी मृतका के नाम की जानकारी नहीं लग पायी है। पुलिस ने मृतका की मां की घटना की जानकारी भेज दी है। जिसके हरिद्वार पहुंचने की पुलिस प्रतिक्षा कर रही है। जिसके हरिद्वार पहुंचने पर बहुत सी चीजे साफ हो सकेगी। बेटी का हत्यारोपी पिता अभी भी पफरार हैं, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी है।
