चिकित्सक 11 सूत्री मांगों के लिए कर रहे लम्बे समय से संघर्ष
चिकित्सक काली पट्टी बांध कर करेगें 29 अगस्त तक काम
ओपीडी या फिर सम्पूर्ण कार्य बाहिष्कार का निर्णय 30 अगस्त को होगा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के आहवान पर लम्बे समय से लम्बित 11 सूत्राीय मांगों का निस्तारण न होेने पर अपना विरोध जताते हुए मंगलवार को जिला, मेला और राजकीय महिला चिकित्सालय समेत जनपद हरिद्वार के सरकारी चिकित्सकों ने काली पट्टी बांध कर कार्य किया।

प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. शशीकांत ने बताया कि चिकित्सकों की लम्बे समय से 11 सूत्रीय मांगे लम्बित चली रही है। जिसके सम्बंध में कई बार मुख्यमंत्री समेत स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात करते हुए ज्ञापन सौप कर मांगों के निस्तारण की मांग की गयी, लेकिन उसके बावजूद सरकार चिकित्सकों की मांगों के प्रति गम्भीर नहीं है। जिसको लेकर चिकित्सकों में सरकार के रवैये को लेकर भारी रोष है। जिसके मद्देनजर प्रांतीय संघ के निर्णय के आहवान पर मांगों का निस्तरण न होने पर विरोध जताते हुए जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी चिकित्सकों ने काली पट्टी बांध कर काम किया।

उन्होंने कहा कि सरकार की चिकित्सकों की मांगों के प्रति उदासीनता को लेकर 29 अगस्त तक सरकारी चिकित्सक काली पट्टी बांध कर अपना विरोध जताते हुए अस्पतालों में कार्य करेगें। सरकार उसके बाद भी चिकित्सकों की मांगों पर संजिदा नहीं होती तो 29 अगस्त की शाम को प्रांतीय पदाधिकारी एक बैठक कर अपनी अगली रणनीति तैयार करते हुए प्रांतीय स्तर पर 30 अगस्त से ओपीडी बाहिष्कार या फिर सम्पूर्ण कार्य बाहिष्कार का निर्णय लिया जाएगा।
