देवबंद से आकर आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, फरार
पीडित देवबंद से बेटे के पास आया था सलेमपुर महदूद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। चोरी के मुकदमें के फैसले को लेकर पाच लोगों ने बेटे के घर में घुसकर व्यक्ति पर लाठी-डण्डो व चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना के सम्बंध में पीडित की ओर से कोतवाली रानीपुर में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाच शुरू कर दी है। घटना 15 अगस्त की सुबह की बतायी जा रही है।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि अब्बास पुत्र मसीता निवासी बन्हेड़ा खास देवबंद सहारनपुर यूपी ने तहरीर देते हुए शिकायत की है कि उसकी तबीयत खराब होने के कारण वह अपने बेटे खलिद के घर सलेमपुर महदूद रानीपुर हरिद्वार आया हुआ है। 15 अगस्त की सुबह वह बेटे के घर में आराम कर रहा था, तभी पांच लोग राफे खां, आकिल, अरशद, मसीउल्ला पुत्रगण अब्दुल सत्तार और कुर्बान पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासीगण मोहल्ला खानका देवबंद सहारनपुर यूपी हाथों में लाठी-डण्डे और चाकू लेकर कमरे में घुस आये।
जिनके खिलाफ उसके द्वारा देवबंद में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था, मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने उसको मामले कें फैसले के लिए दबाब डालना शुरू कर दिया। आारोप हैं कि उसके इंकार करने पर उक्त लोगों ने उसके साथ गाली गलोच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसको बचाया। आरोप हैं जाते वक्त उक्त लोग उसको घटना की शिकायत पुलिस से करने पर जाने से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
