मुकेश वर्मा
हरिद्वार। वरिष्ठ पत्रकार उत्पीड़न मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली से लोकजन शिकायत के वरिष्ठ अधिकारी गोविंद कुमार ने गुरूवार को पत्रकार वेदप्रकाश चौहान के बयान दर्ज किये है। जिसमें पत्रकार ने न्याय न मिलने पर अपनी नाराजगी बयान में दर्ज करायी है। बताते चले कि 06 अगस्त 21 को कोतवाली नगर में पत्रकार को मानसिक व शरीरिक एवं आर्थिक उत्पीड़न करने वाले छः पुलिस अधिकारियों को जनपद देहरादून, डोईवाला, भगवानपुर व उत्तरकाशी गढवाल थानों में तैनाती लेने वाले अधिकारियों की शिकायत पुनः प्रधानमंत्री कार्यालय संख्या 0244805 पर भेजी थी।
