आरोपः शादी के बहाने बिचौलियों ने 1 लाख 60 हजार में बेचा
पीडिता ने कराया कोतवाली रानीपुर में पति समेत 6 पर मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पति पर मारपीट कर उत्पीड़न करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने तथा ससुर पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप का मामला प्रकाश में आया है। पीडिता ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली रानीपुर में पति समेत छह लोगों पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों में महिला समेत तीन बिचौलियें भी शामिल हैं, जिनपर 1 लाख 60 हजार में बेचने का आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि कोतवाली रानीपुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने कोर्ट के आदेश पर तहरीर देकर शिकायत की है। महिला ने शिकायत में कहा हैं कि वह अनुसूचित जनजाति से हैं, उसकी शादी 22 अक्टूबर 21 को तीन बिचौलियों टिंकू निवासी सुनहरा कोतवाली गंगनहर रूड़की हरिद्वार, श्रीमती बाला निवासी ग्राम सडोली हरिया देहात सहारनपुर और सुमित ने बबलू राम पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम नसरपुर देहात सहारनपुर यूपी के साथ रूड़की कचहरी में करायी थी। शादी के कुछ दिन बाद से उसका पति शराब के नशे रात को आता और उसके साथ गाली गलोच करते हुए मारपीट करने लगा।
पति से मारपीट की वजह जानने का प्रयास किया जाता तो वह उसको जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलोच व मारपीट करते हुए कहता कि उन्होंने बिचौलियों श्रीमती बाला, टिंकू व सुमित से उसको 1 लाख 60 हजार रूपये में खरीदा है। पति की हरकते बढता देख उसके द्वारा पति की शिकायत ससुर रमेश सिंह से की गयी। लेकिन सुसर ने उसकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया।
आरोप हैं कि सुसर ने भी उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और बोला कि उन्होनें उसको खरीदा है। इसलिए उसको दोनों के साथ सोना होगा। घटना की शिकायत उसने सास ओमका से की तो उन्होंने भी खरीदने और ससुर की बात मानने को कहा। ससुरालियों के द्वारा उसका जमकर उत्पीड़न किया जाने लगा, उसकी तबीयत खराब होने पर दवा भी नहीं दिलाई गयी। जिसकी शिकायत उसके द्वारा बिचौलियों से फोन पर की गयी तो उन्होंने भी उसको बेचने की बात कबूल करते हुए कहा कि उसको ससुरालियों के कहने के साथ ही चलना होगा।
पीडिता ने तहरीर में आगे कहा हैं कि 25 मार्च 22 की रात को उसका पति अपने साथ गेंहू में डालने वाली दवा लेकर पहुंचा और बोला कि अगर उसने उसके परिवार की शिकायत पुलिस से की तो वह जहर खा लेगा और उसको झूठे मुकदमें में फंसा कर जेल भिजवा देगा। जिसकी शिकायत उसके द्वारा 112 नम्बर पर कॉल कर दी गयी। कॉल पर सहारनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने भी घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद कोई कार्यवाही नहीं की और उसको मायके भेज दिया।
तहरीर में पीडिता ने पति बबलूराम, ससुर रमेश सिंह, सास ओमका और तीनों बिचौलियों श्रीमती बाला, टिंकू और सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
