पुलिस में घटना की शिकायत करने पर दी तलाक देने की धमकी
दहेज में दो लाख व बुलट को लेकर किया जा रहा था उत्पीड़न
पीडिता ने कराया कोतवाली रानीपुर में पति समेत चार पर मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। दहेज में दो लाख और बुलट की मांग को लेकर उत्पीड़न करने तथा जेठ द्वारा अश्लील हरकत कर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीडिता ने कोतवाली रानीपुर में न्यायालय के आदेश पर तहरीर देकर पति समेत चार लोगो पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली रानीपुर रमेश तनवार ने बताया कि पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर देकर शिकायत की हैं कि उसका निकाह 13 साल पूर्व इरफान पुत्र मुस्ताक निवासी ग्राम अकबराबाद देहात बिजनौर यूपी के साथ हुआ था। निकाह के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो मालूम हुआ कि इरफान पहले से ही शादीशुदा हैं, जिसका निकाह मुजफ्रफरनगर से हुआ था। इस बात को इरफान के परिवार वालों ने उसके मायके वालों से छुपाकर रखा और झूठ बोल कर निकाह किया।
आरोप हैं कि निकाह के बाद से उसके पति इरफान, जेठ भूरा, दानिश और ननद गुलफसा निवासीगण उपरोक्त द्वार निकाह में कम दहेज देने केे लिए उत्पीड़न शुरू कर दिया। जिनके द्वारा दहेज में दो लाख और बुलट की डिमांड की जाने लगी। जिसपर उसने और मायके वालों ने ससुराल पक्ष को काफी समझाने का प्रयास किया कि उनकी हैसियत दो लाख और बुलट देने की नहीं है। लेकिन उसके बावजूद उक्त लोगों का रवैया नहीं बदला और उसका उत्पीड़न जारी रहा।
आरोप हैं कि उसका पति उसके साथ प्राकृतिक यौन सम्बंध बनाने का दबाब देते हुए मारपीट कर जबरन सम्बंध बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान वह मायके के हालत को देखते हुए ससुराल वालों का उत्पीड़न सहती रही। आरोप हैं कि 13 अक्टूबर 21 को दोपहर को घर मंे अकेली थी। तभी उसके जेठ भूरा घर में आये और उसको अकेला पाकर दबोच लिया। जिनका विरोध करने पर उनके द्वारा अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।
लेकिन किसी तरह जेठ के चुंगल से छूट कर वह भाग की ओर भाग कर पडौसी के घर मंे घुसकर अपनी आबरू बचाई। जब शाम को उसके पति घर पहुंचे तो उसके द्वारा घटना की शिकायत की गयी। आरोप हैं कि पति ने अपने भाई की तरफदारी करते हुए उसके साथ गाली गलोच करते हुए मारपीट की और किसी को बताने पर तलाक देने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। तभी वह अपने भाई के घर रानीपुर क्षेत्र में रह रही है। पुलिस ने तहरीर के आधर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
