पुलिस ने देर रात डेंसो चौक के पास से किया शव बरामद
हत्या कही ओर कर शव को डेंसो चौक पर फैकने की सम्भावना
मृतक की नहीं हो सकी पहचान, पुलिस ने शव को मोर्चरी में भेजा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिड़कुल में एक युवक के गुप्तांग को नुकसान पहुुंचाकर हत्या का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पुलिस ने डेंसो चैक के पास से युवक का शव बरामद करते हुए शिनाख्त के प्रयास किये। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिये है। सम्भावना हैं कि युवक की हत्या कही ओर की गयी हो और शव को लाकर डेंसो चौक पर डाला गया हो। पुलिस हर एंगल से हत्या की जांच कर मामले की जड़ तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि बीती रात सूचना मिली कि डेंसो चौक के पास एक पार्किग के समीप एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। जब पुलिस ने मृतक की चोट का मुआयना किया तो उसका गुप्तांग को नुकसान पहुंचाया गया था। लेकिन शरीर के किसी भी हिस्से में चोट के निशान नहीं थे। प्रथम दृष्ट्या युवक की हत्या उसके गुप्तांग को नुकसान पहुंचकर की गयी थी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये, लेकिन मृतक के कपड़ों से ऐसा कोई भी सबूत नहीं मिला। जिससे मृतक की शिनाख्त हो सकती।
पुलिस के मुताबिक जहां पर युवक का शव मिला हैं वहां पर खून के निशान नहीं मिले है। सम्भावना हैं कि युवक की हत्या कही ओर की गयी होगी और शव को सिडकुल क्षेत्र के डेंसो चौक पर लाकर फैक दिया होगा। मृतक की उम्र करीब 22 वर्ष प्रतीत हो रही है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिये है। प्रभारी निरीक्षक श्री उनियाल ने बताया कि पुलिस युवक की हत्या के सम्बंध् में हर एंगल से जांच कर हत्या की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। युवक की हत्या की सही वजह का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल सकेगा।
