पीडिता ने कराया चेयरमैन, प्रिंसिपल व छात्र पर मुकदमा
बहादराबाद पुलिस ने किया तीनों को गिरफ्रतार, भेजा जेल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। अरिहंत काॅलेज की छात्रा ने काॅलेज के चेयरमैन, प्रिंसिपल और छात्र पर यौन शोषण के लिए बाध्य करने के लिए परेशान करने का आरोप लगाते हुए बहादराबाद थाने में तहरीर देकर शिकायत की है। पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस के मुताबिक चेयरमैन पर पूर्व में भी आरोप लगते रहे हैं, लेकिन कोई छात्रा कोर्ट कचरी के चक्कर में पड़ने की वजह से उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करा पायी थी। पुलिस ने आरोपियों को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
बहादराबाद थाना एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि अरिहंत काॅलेज नर्सिग डी-एल्डिग क्रिस्टल वलर्ड के सामने शांतरशाह में पढ़ने वाली एक छात्रा ने बहादराबाद थाने पहुंचकर तहरीर देकर शिकायत की है। छात्रा ने तहरीर में काॅलेज के चेयरमैन दीपक जैन पुत्र सुरेन्द्र जैन निवासी रेलवे रोड़ रोहतक हाल शिवालिकनगर रानीपुर हरिद्वार, प्रिंसिपल लीजू जेम्स पुत्र वाई जेम्स निवासी कोटराकार कोल्लम केरल और छात्र रवि रंजन पुत्र दिनेश कुमार चौधरी निवासी ग्राम गोनू चक पछवाडा बेगूसराय बिहार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए शिकायत की हैं कि उक्त लोग यौन शोषण के लिए उसको बाध्य करते हुए पेरशान कर रहे है।
जोकि कभी व्हाट्सएप चैटिंग तो कभी व्हाट्सएप काॅलिंग करते हुए छात्र रवि रंजन के जरिये उसको बार-बार मिलने के लिए दबाब बनाने की कौशिश कर रहे हैै। पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्रतार कर लिया। थाना एसओ के मुताबिक पूर्व में भी चेयरमैन के खिलाफ कई शिकायत मिल चुकी हैं। लेकिन कोई भी छात्रा कोर्ट कचरी के चक्कर में न पड़ने की वजह से लिखित में शिकायत नहीं कर पायी थी। पुलिस ने आरोपियों को मेडिकल के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
