अध्यक्ष राजीव, महामंत्री अमन व कोषाध्यक्ष श्रीराम निर्वाचित
गुलाटी गुट को कोषाध्यक्ष पद से करना पड़ा संतोष
चुनाव में 156 में से 153 पदाधिकारियों ने मत डाले
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार के चुनाव सकुशल सम्पन्न हो गये। शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार अध्यक्ष राजीव पाराशर, महामंत्री अमन शर्मा व कोषाध्यक्ष पद पर श्रीराम अरोड़ा निर्वाचित हुए। व्यापारियों ने निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए शहर भर में झुलूस निकालकर हरकी पौडी पहुंचकर गंगा पूजन किया। बताया जा रहा हैं कि शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार के चुनाव में सुरेश गुलाटी का तगड़ा झटका लगा है। इस गुट को कोषाध्यक्ष पद पर संतोष करना पड़ा। जबकि गुलाटी गुट ने तीनों पदों पर अपने प्रत्याशी चुनाव में उतारे थे। सुरेश गुलाटी को नगर विधायक का करीबी माना जाता है।
बताते चले कि लम्बे समय के बाद शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार के चुनाव आज काली कमली धर्मशाला रेलवे रोड में सम्पन्न हुए। शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार के अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष के मतदान में शहरभर की 52 इकाईयों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रत्येक इकाई के तीन पदाधिकारी जिसमें अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष मतदान मत डाले। शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार चुनाव में कुल 156 पदाधिकारियों ने भाग लेना था, लेकिन 153 पदाधिकारियों ने ही मतदान किया। शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार के अध्यक्ष पद पर तीन दावेदार चुनावी मैदान में थे जिनमें सुयश अग्रवाल, सतीश चंद शर्मा और राजीव पाराशर। महामंत्री पद के लिए दो दावेदार थे, जिनमें अमन शर्मा और विपिन शर्मा और कोषाध्यक्ष पद पर भी दो दावेदार चुनावी रण में थे, जिनमें श्रीराम अरोड़ा और राकेश खन्ना।
शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार के चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी छः चुनावाधिकारियों को सौपी गयी थी। जिनमें अरविन्द शर्मा, सुभाष चंद, अवधेेश शर्मा, महाराज कृष्ण सेठ, मनोज सिंघल और चन्द्र शेखर कुर्ल शामिल रहे। शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार अध्यक्ष पद के दावेदारों में राजीव पाराशर को 94 मत मिले, जबकि सुयश अग्रवाल को 55 और सतीश चंद शर्मा को 04 मत ही मिल पाये। अध्यक्ष पद पर राजीव पाराशर ने सुयश अग्रवाल को 39 मतों से पराजित कर जीत हासिल की।
जबकि महामंत्री पद के दावेदारों में अमन शर्मा को 95 मत मिले, जबकि विपिन शर्मा को 58 मत पडे़। महामंत्री पद पर अमन शर्मा ने विपिन शर्मा को 37 मतों से पछाड़ कर जीत हासिल की। वहीं कोषाध्यक्ष पद के दावेदारों में श्रीराम अरोड़ा को 103 मत पड़े और उनके प्रतिद्वंदी राकेश खन्ना को 50 मतों मिले। कोषाध्यक्ष पद पर श्रीराम अरोड़ा ने राकेश खन्ना को 53 मतों को पराजित कर जीत हासिल की।
शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार के निर्वाचित पदाधिकारियों ने घोषणा संयुक्त रूप से छः चुनावाधिकारियों ने की। शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार के चुनाव सकुशल सम्पन्न होने पर निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ शहर के तमाम व्यापारियों ने एकजुट होकर शहर में झुलूस निकाल कर हरकी पौड़ी पहुंचकर गंगा पूजन किया।
बताया जा रहा हैं शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार के चुनाव में गुलाटी गुट का तगड़ा झटका लगा है। चुनाव में सुरेश गुलाटी गुट के अध्यक्ष व महामंत्री के दावेदार प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा। इस गुट के कोषाध्यक्ष ही जीत हासिल कर सकें। व्यापारी नेता राजकुमार गुप्ता ने बताया कि शहर व्यापार मण्डल के चुनाव 17 सालों बाद व्यापारियों की मांग के बाद सम्पन्न हुए है। जिसको लेकर शहर के व्यापारियों में हर्ष का माहौल है।

