व्यापारियों समेत आम लोगों में बनी परिणामों के जानने की उत्सुकता
शहर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पर लगेगी मोहर
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार के अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष चुनाव के लिए आज काली कमली धर्मशाला रेलवे रोड पर मतदान किया जा रहा है। जिसमें शहरभर की 52 इकाईयां हिस्सा ले रही है। जिसमें प्रत्येक इकाई के तीन पदाधिकारी जिसमें अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष मतदान में हिस्सा ले रहे है। शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार चुनाव के मतदान में कुल 156 पदाधिकारी ही मतदान करेेगें। शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार के अध्यक्ष पद पर तीन दावेदार मैदान में जिनमें सुयश अग्रवाल, सतीश चंद शर्मा और राजीव पाराशर। महामंत्री पद पर दो दावेदार हैं जिनमें अमन शर्मा और विपिन शर्मा और कोषाध्यक्ष पद पर भी दो दावेदार चुनावी मैदान में है। जिनमें श्रीराम अरोड़ा और राकेश खन्ना है।
शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार के चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी छः चुनावाधिकारियों को सौपी गयी है। जिनमें अरविन्द शर्मा, सुभाष चंद, अवधेश शर्मा, महाराज कृष्ण सेठ, मनोज सिंघल और चन्द्र शेखर कुर्ल है। चुनावाधिकारियों ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराये जा रहे है। चुनाव के परिणामों की घोषणा शाम कर कर दी जाएगी। बताते चले कि शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार के चुनाव को लोकतंात्रिक प्रक्रिया के तहत कराये जाने की मांग लम्बे समय से की जा रही थी।
व्यापारियों की मांग हैं कि शहर व्यापार मण्डल को राजनैतिक दलों से दूर रखा जाना चाहिए और जिसमें किसी भी प्रकार का राजनीति का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। व्यापार मण्डल शुद्ध रूप से व्यापारी हित के लिए हो और बिना किसी भेदभाव के व्यापारियों के हितों के लिए लड़ाई लड़ते हुए उनको न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। शहर व्यापार मण्डल हरिद्वार केे मतदान का परिणाम शाम करीब 5 बजे तक सब के सामने आने की बात कही जा रही है। देखते हैं कि चुनाव में किन दावेदारों को व्यापारी पसंद कर अपना नेता स्वीकार करते है। शहर के व्यापारियों समेत आम लोगों की नजर भी शहर व्यापार मण्डल के परिणामों पर लगी हुई है।
