मृतक के चाचा की तहरीर पर ज्वालापुर में हुआ मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले दोस्त के खिलाफ पीड़ित परिजनों ने हत्या का मुकदमा कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज कराया है। पुलिस हत्यारोपी दोस्त की सरगर्मी से तलाश करते हुए सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी करने में जुटी है। पुलिस का दावा हैं कि जल्द की हत्यारोपी को गिरफ्रतार कर लिया जाएगा।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि बाल्मीकि बस्ती ज्वालापुर निवासी राजू पूत्र अशोक का अपने ही दोस्त राहुल पुत्र अशोक निवासी काली मंदिर बाल्मीकि बस्ती ज्वालापुर के साथ शनिवार की रात को किसी बात पर विवाद हो गया था। जिसपर दोस्त राहुल ने राजू को चाकू से हमला कर घायल कर फरार हो गया। सूचना पर परिजनों नेे मौके पर पहुंचकर उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने राजू को मृत घोषित कर कर शव को मोर्चरी में रखवाते हुए पुलिस को सूचित कर दिया।
पुलिस ने रविवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के बाद पारिजनों के सुपूर्द कर दिया। घटना के सम्बंध् में मृतक के चाचा इकपाल सिंह पुत्र ओम दास ने कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देकर दोस्त राहुल को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस हत्यारोपी दोस्त की सरगर्मी से तलाश जुटी हैं। जिसके सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी कर गिरफ्रतारी के प्रयास किये जा रहे है। प्रभारी निरीक्षक ने दावा किया हैं कि जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्रतार कर लिया जाएगा।
