किराये पर दो पाहिया वाहन देने वाले कारोबारी ने की शिकायत
लॉज स्वामी पर नशे में धुत होकर दादागिरि दिखाने का आरोप
आरोप: हरिद्वार में जहां कही मिलोगे तो मरवा देने की दी धमकी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। लाॅज स्वामी के खिलाफ कोतवाली नगर पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर गाली गलोच व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। जबकि लॉज स्वामी भी पूर्व में दो भाईयों पर गाली गलोच व मारपीट कर जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज करा चुका है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि मंयक गौतम पुत्र स्व. सुशील कुमार निवासी अखण्ड आश्रम शिवमूर्ति गली कोतवाली नगर हरिद्वार ने तहरीर दी। तहरीर में लिखा हैं कि उसका काम किराये पर दो पहिया वाहन देना है। गंगा लहरी लाॅज में ठहरा यात्री उनके यहां से किराये पर दो पाहिया वाहन लेकर गया था। लेकिन शाम तक उनका वाहन लौटने नहीं पहुंचा। जब यात्राी को फोन किया तो उसने बताया कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां आकर अपना वाहन ले जाओं। जब वह लाॅज गंगा लहरी पहुंचा तो उनका मैनेजर अरूण वहां पहले से मौजूद था। जब उन्होंने यात्री से वाहन क्षतिग्रस्त की भरपाई करने को कहा।
आरोप हैं कि यात्री नशे में था और वाहन के नुकसान की भरपाई देने में आनाकानी करने लगा। इसी दौरान लाॅज स्वामी मंयक शर्मा जोकि नशे में धूत था मौके पर पहुंचा और अपने को व्यापाार मण्डल का अध्यक्ष बताकर दादागिरि दिखाने लगा। इसी दौरान उसका अन्य साथी भी मौेके पर पहुंचा और वह भी मंयक शर्मा का साथ देने लगा। जिनको उन्होंने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह समझने के लिए तैयार नहीं हुआ और उनके साथ उलझ कर गाली गलोच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह वह अपना वाहन बिना क्षतिपूर्ति लिए वहां से चले आये।
आरोप हैं कि मंयक शर्मा ने ऐलानिया धमकी दी कि हरिद्वार में जहां कही मिलोगे तो जान से मरवा दूंगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लाॅज स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दे कि गत दिनों विष्णु घाट स्थित गंगा लहरी लाॅज स्वामी मंयक शर्मा ने तहरीर देकर मंयक गौतम व उसके भाई समेत अन्य के खिलाफ गाली गलोच व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
