पत्रकार के घर में घुसकर मारपीट व धमकी देने के हैं आरोपी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। वरिष्ठ पत्रकार के घर में घुसकर गाली गलोच व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी दम्पति के खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वांरट जारी किये है। जिसकी भनक लगते ही आरोपी दम्पति रातों रात घर से बच्चों समेत फरार हो गया है।
बताते चले कि 04 अगस्त 21 को दम्पति भवानी विश्नोई व उसकी पत्नी सुषमा विश्नोई अभिषेक व उसकी पत्नी निशी ने एक राय होकर वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रकाश चौहान निवासी श्रवणनाथ नगर हरिद्वार के घर में घुसकर गाली गलोच करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके सम्बंध् में न्यायालय की ओर से नोटिस जारी किया गया था, जिसमें आरोपियों को 28 अप्रैल को न्यायालय में पेश होने के आदेश दिये गये थे। आरोपी भवानी विश्नाई व उसकी पत्नी सुषमा विश्नोई को नोटिस तामिल होने के बाद भी आरोपी दम्पति 28 अप्रैल को न्यायालय में पेश नहीं हुआ। जिसपर न्यायालय ने दम्पति भवानी विश्नाई व उसकी पत्नी सुषमा विश्नाई के खिलाफ गैर जमानती वांरट जारी कर दिये। जिसकी भनक लगते ही आरोपी दम्पति बीती रात बच्चों समेत घर से फरार हो गया। जिनको दबोचने के लिए पुलिस को कसरत करनी पडेगी।
