कम्पनी के निदेशक ने कराया सिडकुल थाने में मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पूर्व तीन कर्मचारियों पर कम्पनी के गोपनीय दस्तावेज व टेक्नीकल डेटा व सूचनाएं बिना अनुमति के दूसरी कम्पनी को देने का आरोप कम्पनी निदेशक ने सिडकुल में तहरीर देकर लगाये है। आरोप हैं कि तीनों कर्मचारियों ने दो लाख का माल भी चोरी कर सैम्पल के तौर पर नोएडा की कम्पनी को देकर कम्पनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि रोहित श्रीवास्तव निदेशक अवध रेल इन्फ्रा लि0 प्लाॅट नं0-10 सेक्टर-3 आईआईई सिडकुल हरिद्वार ने सिडकुल थाने में तहरीर देते हुए शिकायत की है। कम्पनी के निदेशक ने तहरीर में लिखा हैं कि बहादुर सिंह पुत्र बलीहार सिंह निवासी म0न0 107 कंचन नगर बीडीएस रोड खजूरी कला हुजुर भोपाल मप्र, प्रेम प्रकाश पुत्र सीआर यादव निवासी ग्राम व पोस्ट मालदा बलरामपुर उप्र और सचेन्द्र सिंह पुत्र महेश चन्द्र निवासी कोदारती भार्गाय हाथरस उप्र ने आपराधिक षडयन्त्र रचकर अवध् रेल इन्फ्रा लि0 सिडकुल कम्पनी में कार्यरत्त रहते हुए धोखाधड़ी कर कम्पनी में निर्मित होने वाले भारतीय रेलवे से सम्बंधित बैक डिस्क से सम्बंधित गोपनीय दस्तावेज व टेक्नीकल डेटा व सूचनाये कम्पनी की अनुमति के बगैर, नोएडा की कम्पनी को दे दिये।
आरोप हैं किं तीनों कर्मचारियों ने दो लाख रूपये की बैक डिसक चोरी कर नोएडा की कम्पनी को सैम्पल के रूप में देकर कम्पनी को अर्थिक नुकसान पहुचाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
