उपखनिज से लदा दस टायरा डम्पर पकड़ा, कर्सर सीज
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। अवैध् खनन व परिवहन की मिल रही शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के निर्देश पर एसडीएम हरिद्वार पूरण सिंह राणा और खनन अधिकारी रवि नेगी ने अपने लाव लश्कर के साथ औचक छापेमारी की। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके से एक 10 टायरा डम्पर को पकडा है। चालक की जानकारी पर कर्सर के खिलाफ भी भारी अनिमितताओं के चलते कार्यवाही करते हुए सीज की कार्यवाही की गयी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने वाहन को सीज करते हुए इमलीखेडा पुलिस के सुपूर्द कर दिया। प्रशासन के छापेमारी से अवैध खनन माफियों में हड़कम्प मच गया।
प्रशासनिक अधिकारियों को वाहन चालक ने बताया कि उपखनिज को दादुबाॅस स्थित कर्सर में ले जाया जा रहा था। इस जानकारी पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उक्त कर्सर पर पहुचकर निरीक्षण किया। जहां पर अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने तथा भारी अनिमितताओं मिलने पर उसको अग्रिम आदेशों तक सीज किया गया हैं और अवैध् खनन परिवहन कर्ता के खिलाफ नियमानुसार अर्थदंड आरोपित किये जाने संबधित आख्या को जिलाधिकारी के सम्मुख प्रेषित की जा रही है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी और खनन अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के अवैध् खनन, भंडारण, परिवहन पर सख्त कार्यवाही के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। किसी भी दशा में अवैध् खनन, परिवहन, भंडारणकर्ताओं को बक्शा नही जायगा।
