परिजनों ने हत्या की आकांश जताते हुए दोस्तों पर किया शक जाहिर
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव रायवाला क्षेत्र स्थित रिजेंटा होटल के समीप रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला। जिसके सिर पर चोट के निशान और हाथ टूटा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित करते हुए पोस्टमार्टम के बाद उनकें के सुपूर्द कर दिया है। परिजन द्वारा युवक की हत्या की आशंका जताते हुए दोस्तों पर शक जाहिर किया है। मृतक की स्कूटी मुखिया गली में लावारिस हालत में खड़ी मिली है। परिजन मामले के सम्बंध् में पुलिस को तहरीर दी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर को रायवाला पुलिस ने सूचना पर रिजेंटा होटल के समीप रेलवे ट्रेक से एक युवक को बेसुध् व घायल हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। घायल युवक के सिर पर चोट के निशान और एक हाथ टूटा हुआ था। जिसकी पहचान नहीं हो पायी थी, लेकिन युवक के पास मिले मोबाइल से घायल की पहचान मयंक जोशी पुत्र विरेन्द्र जोशी उम्र करीब 23 वर्ष नई बस्ती निकट रेलवे फाटक खड़खड़ी हरिद्वार के रूप में हुई।
पुलिस ने शाम को परिजनों को मामले की जानकारी दी। बताया जा रहा हैं कि जब तक परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तब तक युवक ने दम तोड़ चुका था। परिजनों ने अस्पताल की मोर्चरी में जाकर मृतक की पहचान मंयक जोशी के तौर पर की। पुलिस ने मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपूर्द कर दिया। परिजनों ने युवक की हत्या की आंशका जताते हुए शक उसके दोस्तों पर जाहिर किया है। परिजनों का कहना हैं कि मंयक जोशी ने दोपहर करीब 1 बजे मतदान किया था। जिसकी स्कूटी लावारिस हालत में मुखिया गली में हनुमान मन्दिर के बाहर खड़ी मिली।
परिजनों द्वारा बताया जा रहा हैं कि युवक जहां पर घायल हालत में रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला, वहीं पर उसके एक दोस्त का मकान है। बताया जा रहा हैं कि परिजनों ने जब दोस्त से मामले की जानकारी ली तो उसने दो अन्य युवकों के साथ मयंक जोशी के वहां आने की बात कही हैं, लेकिन मंयक जोशी जिन दो युवकों के साथ वहां आने की बात कही जा रही हैं दोस्त उन दो युवकों के नाम नहीं बता रहा है। परिजनों द्वारा मामले के सम्बंध् में पुलिस को तहरीर दी जा रही है।
