सिड़कुल थाने में अज्ञात पर मुकदमा, जांच शुरू
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एक युवती ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी से उसके बैंक खाते से 70 हजार की नगदी निकाल लिए जाने का मामला सिड़कुल में दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सिड़कुल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि एक युवती हेमलता पुत्री घर्मपाल निवासी शिवकृपा मार्किट रोशनाबाद सिडकुल हरिद्वार ने तहरीर दी है।
जिसमें लिखा गया हैं कि उसका एसबीआई में खाता है। जिसमें 70 हजार से अधिक की धनराशि जमा थी। जिसको पैसों की जरूरत हुई तो वह एटीएम मशीन पर पहुुंची और बैलेस चैक किया। एटीएम मशीन ने उसका बैलेस केवल 279 रूपये दर्शाया। जबकि उसने अपना एटीएम कार्ड अन्तिम बार 10 जनवरी 21 को इस्तेमाल किया था, तब उसका बैंक बैलेस 70 हजार से अधिक था। जिसकी शिकायत उसके द्वारा बैंक प्रबंधक से की गयी।
बैंक की डिटेल चैक की गयी तो मालूम हुआ कि उसके खाते से 13 जनवरी 21, 15 जनवरी 21, 16 जनवरी 21 और 18 जनवरी 21 को दो-दो बार 10,023.60पैसे करके 70 हजार की धनराशि निकाली गयी है। जबकि उसका एटीएम कार्ड का पासबुक उसी के पास है। उसके द्वारा किसी को अपना एटीएम कार्ड व बैंक की जानकारी अन्य किसी को नहीं दी है।
पीडिता ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर 70 हजार की नगदी निकालने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी निकाली गयी धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
