सतपाल ब्रहा्रचारी के समर्थन में की लोगों से मतदान की अपील
अशोक वर्मा
हरिद्वार। हरिद्वार विधानसभा सीट पर कांग्रेसी प्रत्याशी सतपाल ब्रहा्रचारी के समर्थन में वरिष्ठ पत्रकार व कांग्रेसी नेता मनोज सैनी ने अपने समर्थकों के साथ आर्यनगर ज्वालापुर क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसम्पर्क अभियान चलाकर मतदान करने की अपील की। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी ने कहा कि पिछल 20 वर्षो से भाजपा विधायक मदन कौशिक ने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किया। शहर में सड़को से लेकर गालियों तक जिस तरह के हालत हैं, उससे हर कोई नागरिक परेशान है। कुंभ मेले मेें जिस तरिके से विकास के बजट को ठिकाने लगाने का काम किया, यह किसी से छुपा नहीं है। तीर्थनगरी में नशे के मकड जाल जिस तरिके से फैला हुआ है। उसने युवाओं को अपनी चपेट में ले लिया है। लेकिन भाजपा विधायक ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।
उन्होंने जनता से अपील की हैं कि अगर आप शहर का विकास, युवाओं को रोजगार दिलाना चाहते हो और शहर से नशे को उखाड फैकना चाहते हो और महंगाई पर काबू पाना चाहते हो तो भारी मतो से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रहा्रचारी को विजयी बनाये। कांग्रेस की जीत हर वर्ग व समाज की जीत होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बढते जनाधार से घबरा कर भाजपा कार्यकत्र्ता कांग्रेस प्रचार में जुटे प्रत्याशी सतपाल ब्रहा्रचारी व कार्यकत्र्ताओं के साथ अभद्रता पर उतारू हो गये है। लेकिन शहर की जनता सब देख रही हैं, लेकिन इस का जबाब जनता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए भाजपा को देगी। जिस तरिके से शहर ही नहीं बल्कि प्रदेश की जनता भी बदलाव चाहती हैं और कांग्रेस को अपना सहयोग और आशीवार्द दे रही है, आने वाला समय अब कांगेे्स का होगा।
प्रदेश में कांग्रेसी की सरकार बनते हुए प्रदेश विकास की रफ्रतार को पकडेगा। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी पिछले काफी समय से मध्य हरिद्वार में सक्रिय हैं और दिन प्रतिदिन कांग्रेस को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं पिछले 8-10 महीनों में दर्जनों कार्यक्रम करके हजारों लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का काम किया है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी ने आर्यनगर, निकुंज विहार, लाल मंदिर, लाल मंदिर काॅलोनी, राजीव नगर बस्ती, मयूर विहार, निकुंज विहार, शिव विहार, शांति विहार में डोर-टू-डोर जनसम्पर्क अभियान चलाते हुए कांग्रेसी प्रत्याशी सतपाल ब्रहा्रचारी को वोट देने की अपील की। इस मौके पर मेयर प्रतिनिधि पर्वती नेगी, वीरेंद्र भारद्वाज, महेंद्र गुप्ता, जगदीश प्रसाद, तेजस्वी गुप्ता, भूलेराम चौधरी, सतीश कुमार, अनिल कुमार, अतुल बादल, त्रिपाल शर्मा, मुकुल कुमार, अंशुल आदि शामिल रहे।


