अलग—अलग गंगा घाटों पर दिया वारदात को अंजाम
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र से गश्त के दौरान दो टप्पेबाजों को गिरफ्रतार किया है। जिनके पास से पुलिस ने ब्लेड कटर बरामद किये है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मोतीचूर रेलवे स्टेशन तिराहा के पास दो संदिग्धों को दबोचा है। जिनके पास से ब्लेड कटर बरामद किये है। पुलिस संदिग्धों को पकड कर खड़खड़ी चौकी पहुंची। जहां पर पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने अपना नाम शत्रोहन वर्मा पुत्र भगोती वर्मा निवासी ग्राम जैतापुर पोस्ट व थाना धनेपुर जिला गोंडा उत्तर प्रदेश हाल झुग्गी झोपड़ी चंडी घाट हरिद्वार और दिलीप श्रीवास्तव पुत्र महेंद्र श्रीवास्तव निवासी सिलीगुड़ी देशबंधु पारा जिला दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल हाल पता झुग्गी झोपड़ी, बजरीवाला बैरागी कैंप श्मशान घाट के सामन कनखल बताते हुए खुलासा किया कि उन्होंने सर्वानंद घाट, कनखल, ऋषिकेश के गंगा घाटों आदि स्थानों पर चोरी, टप्पेबाजी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
