सीआईयू और रानीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही
चुनाव में बांटने के लिए लायी जा रही थी सोनीपत से शराब
सिड़कुल में अशोक नाम के शख्स को देनी थी डिलीवरी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। चुनाव में बांटने के लिए सोनीपत से लायी जा रही कार में लदे अंग्रेजी शराब के जखीरे को सीआईयू और रानीपुर पुलिस की सयुंक्त टीम ने बरामद करते हुए दो गिरफ्रतार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि डेढ लाख रूपये के एवज में सोनीपत से शराब लाकर सिड़कुल में दी जानी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलापफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सूचना पर सीआईयू और रानीपुर पुलिस ने संयुक्त टीम ने पथरी रो पुल के पास से गढमीरपुर जाने वाले मार्ग से बताये गयी दिल्ली नम्बर की सेंट्रो कार से 30 बेटी हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्रतार किया है। जिनको कोतवाली लाया गया, जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम सिद्धार्थ दहिया उर्फ अमित पुत्र विजेंद्र निवासी गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा और बंसी कुमार उर्फ गोलू पुत्र अजीत सिंह निवासी गोहाना थाना सदर सोनीपत हरियाण बताते हुए खुलासा किया कि शराब वह सोनीपत से लेकर आये हैं और डिलीवरी उनको सिड़कुल स्थित राजा बिस्कुट के पास अशोक नाम के व्यक्ति को देनी थी। जिसके एवज में उनको डेढ लाख रूपये मिलने थे। लेकिन आरोपी अशोक नाम के अलावा ओर कुछ भी नहीं बता सके।
पुलिस ने तीस पेटियों में 360 बोतल हरियाणा ब्रांड अंग्रेजी शराब बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए कार को सीज कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। संयुक्त टीम में कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, सीआईयू प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट, एसएसआई अनुरोध् व्यास, सुमन नगर चौकी प्रभारी इंदर गढिया, गैस प्लांट चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी, सीआईयू हरिद्वार प्रभारी रंजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
