रानीपुर विधाानसभा सीट के एक प्रत्याशी की बात सामने आ रही
मुूकेश वर्मा
हरिद्वार। विधानसभा चुनाव मे प्रत्याशी अपने-अपने स्तर से चुनाव प्रचार में जुटे है। चुनाव प्रचार के वाहन भी सरपट सड़कों पर प्रत्याशी व पार्टी के बखान करते हुए दौड़ रहे है। चुनाव आयोग की ओर से प्रचार में जुड़ने वाले वाहनों के सम्बंध् में परमिशन लेने की अनिवार्यता की गयी है। लेकिन कुछ प्रत्याशी दुपलबाजी में परमिशन वाले वाहनों के बीच में बिना परमिशन के वाहन प्रचार करने के लिए दौड़ा रहे है। जिनमें रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के एक प्रत्याशी के प्रचार वाहनों के काफिले में शामिल प्रचार वाहन की बात सामने आ रही है।
बताते चले कि विधानसभा चुनाव में खडे प्रत्याशी अपने-अपने तरिके से डोर-टू-डोर जनसम्पर्क अभियान चलाते हुए वाहन कि जरिये प्रचार के लिए सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे है। आम तौर पर प्रचार वाहन अपने प्रत्याशी व पार्टी का बखान करते हुए दौड़ते देखा जा सकता है। शहर में अभी वाहनों के जरिये प्रचार अभी इतना तेज नहीं हुआ है। लेकिन देहात क्षेत्र लगने वाले विधानसभा सीट के प्रत्याशियों का वाहनों के द्वारा प्रचार शुरू हो चुका है। चुनाव आयोग द्वारा प्रत्याशियों के चुनाव पर खर्च करने की सीमा को निर्धारित किया गया है। वहीं आयोग द्वारा चुनाव प्रचार में लगने वाले वाहनों के सम्बंध् में परमिशन लेना भी अनिवार्य है। लेकिन देखा जा रहा हैं कि कुछ प्रत्याशी दुपलबाजी में अपनी परमिशन वाहनों के बीच में कुछ बिना परमिशन के वाहन भी प्रचार में दौड़ा रहे है। जिनमें रानीपुर विधानसभा सीट पर खडे एक प्रत्याशी का नाम सामने आ रहा है।
