
जरूरतमंदों को ऑक्सीजन से लेकर अन्य सुविधाओं को कराया जा रहा उपलब्ध
लीना बनौधा
देहरादून। कोविड हेल्प ग्रुप देहरादून के स्वयं सेवकों ने मीडिया को जारी प्रेस नोट में बताया कि मार्च, 2021 के आखिरी सप्ताह में पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने लगा था। देहरादून के कुछ युवा स्वयंसेवक जो पहले अपने निजी स्तर पर लोगों तक मदद पहुंचाने का कार्य कर रहे थे, 27 अप्रैल 2021 को उन्होंने साथ में मिलकर व्हाट्सएप पर COVID HELP GROUP DEHRADUN की स्थापना की जिसमें हिमालय रमोला, अंकिता जखमोला तथा हिमाक्षी बहुगुणा का अहम योगदान रहा।
इसके पश्चात इस ग्रुप का दायरा बढ़ता गया तथा आज इसमें ढाई सौ से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं। इस ग्रुप की शुरुआत केवल लोगों को सही सूचना सही समय पर पहुंचाने के उद्देश्य से हुई थी परंतु आज इस ग्रुप के सदस्यों ने DOON VOLUNTEERS के साथ मिलकर देहरादून एवं उत्तराखंड के दुर्गम गांवों तक राशन,मास्क, सैनिटाइजर, दवाई, ऑक्सीमीटर, थर्मोमीटर एवं अन्य जरूरत की सामग्री प्रदान कराने का कार्य भी किया है। हिमालय रमोला, पार्थ जोशी, रजत गौतम व विराज सिकंद अस्पताल व ग्राउंड पर अपना योगदान दे रहे हैं। वहीं COVID HELP GROUP DEHRADUN के अन्य सदस्य विकास कुमार, अंकिता जखमोला, मनन शर्मा एवं उमंग शर्मा ने निरंतर लोगों तक रक्त, प्लाज्मा एवं प्लेटलेट्स पहुंचाने का कार्य किया है तथा 200 से अधिक जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई।
गौरव आनंद, हिमाक्षी बहुगुणा, सार्थक नौटियाल, कुंवर अनुभव सिंह विराज सिकंद, आकृति थापा, रजत गौतम एवं उमंग शर्मा ने मिलकर ऑक्सीजन सिलेंडर आईसीयू बेड, ऑक्सीमीटर, वेंटिलेटर व उपचार के अन्य उपकरण उपलब्ध करवाने का कार्य निरंतर रूप से किया है। इसके अतिरिक्त, पुनीत शंकर एवं गौरव पंवार जरूरतमंदों को राशन मुहैया कराने का कार्य कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, अन्य स्वयंसेवक रात दिन एक कर जरूरतमंदों को राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रहे हैं। COVID HELP GROUP DEHRADUN को जय हिंद सामाजिक संस्था से भी समय-समय पर समर्थन प्राप्त होता रहता है।
COVID HELP GROUP DEHRADUN एवं DOON VOLUNTEERS संस्था से कई स्वयंसेवक जुड़े हुए हैं जो सरकार के साथ मिलकर उत्तराखंड में कोविड पीड़ितों की सहायता करने में लगे हुए हैं।