पांच मरीजों की हालत गम्भीर देखते हुए किया गया हॉयर सेंटर रेफर
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कांवड मेले में विभिन्न प्रांतों से गंगा जल लेने के लिए हरिद्वार पहुंचे शिव भक्त कांवडियोे के स्वास्थ्य की देखभाल स्वास्थ्य विभाग द्वारा बखूबी की जा रही है। कांवड मेला क्षेत्र में 33 अस्थाई चिकित्सा शिविर जहां दिन रात कांवडियो को स्वास्थ्य लाभ देने में जुटे है। वहीं उप जिला मेला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों द्वारा मेला क्षेत्र के विभिन्न चिकित्सा शिविरों से रेफर किये गये गम्भीर मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
जिला अस्पताल के पीएमएस एवं कांवड मेला स्वास्थ्य विभाग नोडल अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता के अनुसार कांवड मेला क्षेत्र में स्थापित की गई अस्थाई चिकित्सा शिविर 24 घंटे स्वास्थ्य विभाग अपनी सेवाए कांवडियों को उपलब्ध करा रहा है। अगर स्वास्थ्य शिविरों में आने वाले मरीजों के आंकडो की बात करें तो अब तक 1 लाख 61 हजार कांवडियों को स्वास्थ्य लाभ दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि शिविरों से 554 गम्भीर मरीजों को उपचार के लिए उप जिला मेला अस्पताल रेफर किया गया। जिनमें पांच मरीजों की हालत देखते हुए उनको हॉयर सेंटर रेफर किया गया।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि उप जिला मेला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक, नर्सिग अधिकारी, इंटर्न समेत अन्य स्टाफ दिन रात यहां पर पहुंचने वाले मरीजों का उपचार सवेदनशीलता व गम्भीरता से कर रहे है। कांवड मेले में विभिन्न प्रांतों से गंगा जल लेने के लिए पहुंचने वाले कांवडियों को इमरजेंसी में गम्भीर हालत में ही लाया जा रहा है। जहां पर पूरा स्टाफ मरीजों के परिवार के सदस्यों की तरह उनकी पूरी देखभाल करते हुए उनका उपचार देने में जुटे है। इमरजेंसी में पहुंच रहे मरीज व उनके साथी अस्पताल की व्यवस्था और चिकित्सकों समेत स्टाफ की पूरी तन्मयता के साथ उपचार देने की काफी प्रशंसा कर रहे है।
उप जिला मेला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अनमोल, डॉ. अनस, डॉ. रहमान, डॉ, पंकज, डॉ. दीपक पांण्डे आदि समेत मेडिकल स्टाफ अपने जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे ।

