♦पूर्णिमा स्नान के लिए राजस्थान के जिला नागौर के आसपास गांव के श्रद्धालु पहुंचे थे हरिद्वार
♦बस में 40 से अधिक यात्री थे सवार, स्नान के बाद श्रद्धालु आज वापस घर लौट रहे थे घर
♦भूपतवाला क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस को पीछे से डम्पर के टक्कर मारने पर हुआ हादसा
♦जिलाधिकारी ने घटना की जांच एसडीएम हरिद्वार को सौपी, पांच दिनों के भीतर सौपेगे रिपोर्ट
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। राजस्थान के नागौर जिले के यात्रियों से भरी बस को पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे डम्पर में टक्कर मारने से बस पलट गई। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी और बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों की मदद से बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस और निजी वाहनों से उपचार के लिए उप जिला मेला अस्पताल भेजा गया। जहां पर चिकित्सको ने घायल एक महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि 30 घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया। सूचना पर एसडीएम हरिद्वार ने मौके पर पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से घायलों की स्थिति की जानकारी जुटाई। जिलाधिकारी ने घटना के सम्बंध में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिये है। जांच की जिम्मेदारी एसडीएम हरिद्वार को सौपी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित सप्तऋषि इलाके में सोमवार की सुबह शांतिकुंज गेट नम्बर 3 के सामने राजस्थान के यात्रियों से भरी बस पलट गई। जबकि एक डम्पर घटना स्थल के पास ही अनियंत्रित होकर श्रीराम पंजाबी ढाबे में घुस गया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों की मदद से बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकलवा कर उनको उपचार के लिए एम्बुलेंस और निजी वाहनों से उप जिला मेला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने घायल एक महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसकी पहचान पुष्पा पत्नी भंवर सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी गांव रातनगा थाना रोल नागौर राजस्थान के रूप में हुई है। जबकि 30 घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया।
घटना की सूचना पर एसडीएम हरिद्वार योगेश मेहरा ने मौके पर पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से घायलों की स्थिति की जानकारी जुटाई। बताया जा रहा हैं कि पूर्णिमा स्नान पर्व पर हरिद्वार में स्नान के लिए राजस्थान के जिला नागौर के आसपास गांव के 40 से अधिक यात्रियों की एक बस शनिवार को हरिद्वार पहुंची थी। बताया जा रहा हैं कि यात्री घांची धर्मशाला भूपतवाला में ठहरे थे। यात्री आज सुबह वापस घर जाने के लिए धर्मशाला से निकले थे। इसी दौरान बस चालक द्वारा बस को सर्विस लाइन पर चढने का प्रयास कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रहे डम्पर ने पीछे से बस को टक्कर मार दी। इस घटना से यात्रियांे की बस पलट गयी और डम्पर चालक भी अपना नियंत्रण खो बैठा और श्री राम पंजाबी ढाबे में जा घुसा।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के जांच के आदेश दिये गये है। घटना की जांच एसडीएम हरिद्वार योगेश मेहरा को सौपी गई है। जोकि घटना की जांच कर पांच दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौपेगे।



