मदन कौशिक ने किया 51 पत्रकारों को अटल बिहारी वाजपेई अवार्ड से सम्मानित
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के 27 वां अधिवेशन आर्यनगर के समीप स्थित वानप्रस्थ आश्रम में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक शामिल हुए। इस दौरान अधिवेशन में शामिल हुए पत्रकारों को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक द्वारा अटल बिहारी वाजपेई अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि पत्रकारिता फूलों भारी सेज नहीं काटो भरा ताज है। देश की जनता आज भी पत्रकार के द्वारा भेजी गई खबरें जो अखबारों में प्रकाशित हो रही है और चैनलों चल रही खबरों पर पूर्ण विश्वास करती है। पत्रकारों को निर्भीक व स्वतंत्र और निष्पक्षता के साथ खबर लिखकर जनता की जन समस्या को सरकार को अवगत कराने तथा सरकार की विकास की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करना चाहिए, यही निष्पक्ष पत्रकारिता है। उन्होंने कहा कि आज मुझे बड़ा गर्व है की राष्ट्रीय पत्रकारों का अधिवेशन हमारे उत्तराखंड के हरिद्वार में हो रहा है, जहां कई राज्यों के पत्रकार आज जहां विराजमान है, मैं सभी को आज हरिद्वार आगमन पर हृदय से बधाई देता हूं और उन्हें सम्मान के साथ हरिद्वार आगमन के लिए पुनः आमंत्रित करता हूं।
राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए विभिन्न राज्यों के पत्रकारों को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई और उन्हें फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। सम्मेलन में 51 पत्रकारों को पंडित अटल बिहारी वाजपेई 2026 अवार्ड से पत्रकारों को मुख्य अतिथि मदन कौशिक ने अवार्ड एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम संयोजक व प्रदेश मुख्य महासचिव एवं प्रेस प्रवक्ता पेजा उत्तराखंड विकास शर्मा ने विभिन्न प्रांतों से आये पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।
