महेश रजरवाल
सहारनपुर। पुलिस ने 20 लाख की डिमांड करने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले चार पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया हैं। जबकि अभी एक पत्रकार फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।ये सभी विभागों में जाकर वहां के कर्मचारियों को पैसे के लेन-देन का वीडियो बनाकर बाद में उन्हें ब्लैकमेल करते थे और उनसे एक मोटी रकम वसूलते थे। बता दें कि पकड़े गए चारो आरोपी पहले तो सरकारी विभागों में जाकर उनसे पैसों के लेनदेन की बात करते थे फिर उनका वीडियो बनाकर उनसे बहुत मोटी रकम वसूलते थे।पकड़े गयर आरोपोयों में से बिलाल बहुत ही शातिर किस्म का व्यक्ति है जो कि अनाज माफिया भी है।बिलाल क्षेत्र के डिपू। होल्डरों को डरा धमकाकर औने पौने दाम में गेंहू खरीदता था फिर उस अनाज को अनाज मण्डी के दलालों को बेच देता था। इधर विभागों की स्ट्रिंग बिलाल और जैद मिलकर करते थे और फिर वसूली के लिए चंदानी और पन्त दोनो ही पत्रकारों को भेजा जाता था। नगर निगम के बाबू राजकुमार ने इन लोगों के खिलाफ ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था जिसमे सुनवाई के बाद कोर्ट ने इन सभी के खिलाफ गिरफ्तारी के वारण्ट जाती कर दिया। जिसमे थाना कुतुबशेर पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए इन चाण्डाल चौकड़ी में बिलाल इस चौकड़ी का मुखिया है जिसके एक कबाड़ी से शुरू हुआ सफर पत्रकार तक कैसे पहुँचा ये भी रोचक है।बिलाल पहले कबाड़ी का काम किया करता था जो कि गली गली घूमकर रद्दी कबाड़ इकठ्ठा किया करता था।इसी बीच बिलाल ने साथ मे कैंची बनाने और चलाने का भी काम बड़े पैमाने पर किया।इधर बिलाल पर उसके ससुर चंदानी ने अपना हाथ रख दिया और उसे उठा छाप को पत्रकार बना दिया।अब तो बिलाल की चांदी ही चांदी थी यहां वहां व्यापारियों और सट्टा माफियाओं से पैसे वसूलने लगा और बन बैठा सहारनपुर का माफिया पत्रकार।बिलाल ने इतने पर ही दम नही साधा उसने जिले के सभी डिपू होल्डरों से अपना महीना तय कर लिया और फिर धीरे धीरे वह बन बैठा अनाज माफिया जिसका काम डिपू होल्डरों से अनाज खरिदना और मण्डी के दलालों को बेचना था।बिलाल के इस काम मे बखूबी साथ निभाया हमराज ने जिसकी पुलिस को अभी तलाश है और वह फरार है।हमराज भी अंगूठा टेक है लेकिन उसे अंगूठा दिखाना भली भांति आता है।हमराज भी फर्जी आबकारी अधिकारी बनकर लोगों से शराब के ठेके वालों से पैसे वसूलता था जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
