तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा, तलाश जारी
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। एक युवती के साथ गैगरेप का मामला प्रकाश में आया है। पीडिता ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा हैं कि एक आरोपी पीडिता का परिचित हैं जोकि उसको भेल स्थित एक कमरे पर ले गया। जहां पर तीनों युवकों ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर हवस का शिकार बनाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिड़कुल स्थित फैक्ट्री में कार्यरत एक युवती का परिचित युवक मंगलवार की दोपहर को सेक्टर-2 भेल रानीपुर स्थित एक कमरे पर ले गया। जहां पर युवती को कोल्ड ड्रिक में नशीला पदार्थ पिलाकर तीन युवकों ने उसको हवस का शिकार बनाया और शाम को उसको धमकाते हुए छोड दिया। पीडिता ने घटना की जानकारी रानीपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को दी। पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर तीनों आरोपियों प्रदीप सैनी निवासी शिवलोक काॅलोनी रानीपुर हरिद्वार, प्रवीण निवासी मौहल्ला धीरवाली ज्वालापुर और राजेश यादव निवासी सेक्टर-2 भेल रानीपुर हरिद्वार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर तीनों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। रानीपुर कोताली एसएसआई राकेश कुमार के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे युवती को उसका परिचित युवक सेक्टर-2 भेल के कमरे में ले गया। जहां पर उसके दो अन्य मित्र मौजूद थे। जिन्होंने युवती को नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अजांम दिया। आरोपियों ने पीडिता को शाम करीब 5 बजे धमकाते हुए छोड़ दिया। पीडिता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिनकी तलाश की जा रही हैं पीडिता सिड़कुल स्थित फैक्ट्री में काम करती है।
