कब्बाड़ी सहित आधा दर्जन गिरफ्रतार
पुलिस ने किया चोरी का माल बरामद
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार।ज्वालापुर पुलिस ने हार्डवेयर की दुकान की चोरी का पर्दाफाश करते हुए कब्बाड़ी सहित छः लोगों को गिरफ्रतार किया है। जिनके पास से पुलिस ने चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्चालापुर के कटरा बाजार स्थित आसाम टिम्बर एण्ड प्लाई की दुकान में 23 जून की रात को अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर हार्डवेयर का समान, डीवीआर, स्वैच मशीन आदि चोरी कर ले गये। जिसके सम्बंध में दुकान स्वामी अशोक सप्रा पुत्र पुरूषोत्तम सप्रा निवासी रानीपुर मोड़ ज्वालापुर ने ज्वालापुर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलापफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पीडित व्यापारी की तहरीर पर कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर आज सुबह ज्वालापुर के मौहल्ला कड़च्छ से तीन संदिग्धों संयम पुत्र सीताराम निवासी नीलखुदाना ज्वालापुर, मोहित पुत्र छविराम निवासी चोर गली गुघाल रोड ज्वालापुर और शैकी पुत्र ईश्वर निवासी चोर गली ज्वालापुर हरिद्वार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। जिन्होंने पुलिस पूछताछ में हार्डवेयर की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार करते हुए अपने अन्य साथियों के नाम का भी खुलासा किया है। पुलिस ने उनके पास से कुछ चोरी का माल बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी का माल उन्होंने अपने दो अन्य साथियों मोमीन पुत्र ताहिर निवासी काजी कॉलोनी पांवधोई ज्वालापुर और फिरोज पुत्र इरशाद निवासी मौहल्ला अहबावनगर ज्वालापुर को बेचने के लिए दिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही से उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्रतार कर उनके पास से कुछ माल बरामद कर लिया। जिन्होंने बताया कि कुछ चोरी का माल उन्होंने कब्बाड़ी मुर्सरत पुत्र मसकूर निवासी मौहल्ला अहबावनगर ज्वालापुर को बेचने के लिए दिया है। पुलिस ने कब्बाड़ी को भी उसकी दुकान से चोरी के माल के साथ गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलापफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। ज्चालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि संयम पूर्व में भी वाहन चोरी में जेल जा चुका है।
