मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हरियाणा महिला रेप मामले ने पुलिस को पूरी तरह उलझा कर रख दिया हैं, भले ही कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज के कार्यवाही शुरू कर दी हैं। लेकिन रेप की बात पुलिस के हलक नही उतर रही हैं। लेकिन पुलिस कुछ भी कहने से बच रही हैं। पीड़िता का पुलिस ने मेडिकल तो कराया हैं, मगर महिला की मेडिकल की स्थिति स्पस्ट नही हो पा रही हैं। पुलिस की माने तो पीड़ित महिला के परिजनों को सूचित करने के बाद भी परिवार का कोई सदस्य हरिद्वार नही पहुंचा हैं। पुलिस अभी भी जाँच की बात कर रही हैं। पुलिस दो दिन बाद भी आरोपी का पता तक नही लगा सकी हैं। बताते चले की हरियाणा की दो बहनें हरिद्वार स्नान के लिए आयी थी। जोकि पशु हॉस्पिटल के समीप एक होटल में ठहरी थी। बताया जा रहा हैं कि 21 अगस्त की शाम को बड़ी बहन की तबीयत बिगड़ने पर वह दवा लेने चली गई। आरोप हैं कि इसी दौरान एक युवक ने कमरे में घुसकर डरा धमकाकर रेप कर फरार हो गया। घटना की जानकारी पीड़िता ने बहन के वापस पहुचने पर दी। बहन के साथ हुई घटना को लेकर दोनों बहनों ने कोतवाली नगर पहुंच कर घटना की शिकायत की। जिसपर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। बताया जा रहा हैं कि मेडिकल में स्थिति स्प्ष्ट नही हो सकी हैं। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो को खंगाला हैं, लेकिन पुलिस इस सम्बंध में कुछ भी बताने से कतरा रही हैं, केवल जाँच की बात कर रही हैं। बताया जा रहा कि आरोपी होटल से सम्बंधित व्यक्ति हैं या नहीं इस बात को लेकर भी पुलिस चुपी साधे हुई हैं। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान सिंह के अनुसार रेप मामले में अभी जाँच चल रही हैं, अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस मामले को गम्भीरता से लेकर बारीकी से जांच में जुटी हैं, जल्द ही रिजल्ट सामने होगा। उन्होंने बताया कि पीड़ित के परिजनों को मामले के सम्बंध में अवगत कराया गया हैं, मगर अभी तक कोई परिजन नही पहुंचा हैं। पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए जा रहे है। पुलिस भले ही घटना के सम्बंध में कुछ बताने से कतरा रही हो, मगर शहर में चर्चा मामला लेनदेन से जोड़ते हुये कुछ ऒर ही इशारा कर रही हैं। भले ही मामला जो कुछ भी हो , मगर लोगों की निगाहें पुलिस के जाँच के खुलासे पर टिकी हैं। इतना जरूर हैं कि रेप के मामले ले पुलिस को पूरी तरह उलझा कर रख दिया हैं।
