काग्रेंसी नेता का चलान काटने को लेकर हुआ था विवाद
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। चलान काटने को लेकर काग्रेंसी नेता व सीपीयू दरोगा के साथ हुए विवाद के चलते दरोगा ने ज्वालापुर थाने में नेता सहित बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसको लेकर काग्रेंसियों में भारी आक्रोश है। बताते चले कि सीपीयू द्वारा हैलमेट को लेकर बीते दिन सीटी हाॅस्पिटल के समीप अभियान चलाया जा रहा था। बताया जा रहा हैं कि काग्रेंसी नेता राजीव चौधरी कार से बंगाली अस्पताल की ओर जा रहे थे कि इसी दौरान सीपीयू ने उनकी कार को रोककर उनका ड्राविंग के दौरान मोबाइल पर बात करने का आरोप लगाते हुए चलान काट दिया। जिसपर काग्रेंसी नेता ने अपनी सफाई देते हुए सीपीयू दरोगा को समझाने का प्रयास किया कि वह मोबाइल पर बात नहीं कर रहा था। चाहे तो उसके मोबाइल की काॅल डिटेल चैंक कर लो। बताया जा रहा हैं कि उसकी बात नहीं सुनी गयी, जिसपर काग्रेंसी नेता राजीव चौधरी भडक गये और उन्होंने फोन कर अपने समर्थकों को मौके पर बुला लिया। काग्रेंसी नेता के समर्थकों ने मौके पर पहुंचकर सीपीयू दरोगा जसपाल सिंह को घेरकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही सीओ सदर प्रकाश देवली सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने आक्रोशित युवाओं को समझाने का प्रयास किया। आरोप हैं कि हंगामा कर रहे लोगों ने सीपीयू दरोगा पर मनमर्जी से काम करने तथा लोगों को बेवजह परेशान करते हुए चलान काटने का आरोप लगाया। काग्रेंसी नेता सहित उनके समर्थकों ने सीओ सदर के सामने ही जमकर हंगामा करते हुए सीपीयू दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। बताया जा रहा हैं कि सीओ सदर प्रकाश देवली ने नाराज लोगों को जांच का भरोसा दिलाते हुए शांत कराया। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने जांच के बात को ठण्डे बस्ते में डाल दिया और सीपीयू दरोगा जसपाल सिंह की शिकायत पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने काग्रेंसी नेता राजीव चौधरी सहित बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। काग्रेंसी नेता राजीव चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलते ही काग्रेंसियों में आक्रोश है।
