

चिकित्सकों का क्लिनीकल एसटिबलिमेंट बिल में संसोधन को लेकर मार्च-प्रदर्शन
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चिकित्सकों ने क्लिनीकल एसटिबलिमेंट बिल में संसोधन की मांग को लेकर शुक्रवार की सुबह रानीपुर मोड़ से लेकर नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय तक मार्च-प्रदर्शन किया। बताते चले कि क्लीनिक पर पिछले आठ दिनों से स्वतः तालाबंदी कर अपने कार्यो से विरक्तत चल रहे है। जिन्होंने मांगे पूरी न होने तक चिकित्सक अनिश्चित काल तक कार्यो से विरक्तत रहने की घोषणा की हैं। वहीं निजी चिकित्सकों के क्लीनिक बन्द होने से मरीजो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। आईएमए से जुडे शहर के चिकित्सकों ने आज मार्च के बाद प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आईएमए के वरिष्ठ सदस्य डाॅ. विपिन मेहरा ने कहा राज्य सरकार काॅरपोरेट के बहकावे में आकर स्लम एरिया में रहने वाले लोगो को चिकित्सा सेवा दे रहे छोटे अस्पतालों को पाबंद करना चाहती है। उन्होंने कहा सरकार की उदासीनता के चलते डाॅक्टर क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट बिल में संसोधन की मांग को लेकर स्वतः तालाबंदी कर एकजुट है, मौजूदा बिल छोटे शहरों में भौगोलिक परिस्थितियों के कारण निजी अस्पतालों के लिए व्यवहारिक नही है। उन्होंने कहा हरियाणा प्रदेश में केंद्रीय बिल को संसोधित कर लागू किया गया है, आईएमए की मांग है कि हरियाणा की तर्ज पर बिल को संसोधित कर लागू करें। हरिद्वार चेपटर के अध्यक्ष डाॅ. जसप्रीत सिंह ने कहा विगत 24 दिसम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुलाकात के दौरान बिल को संसोधित कर लागू करने का मौखिक आश्वासन दिया था। सरकार अपने वायदे से पलट गई है। डाॅक्टरों के पास नोटिस आने लगे और मजबूरी में अस्पतालों में स्वतः तालाबंदी करनी पड़ी। डाॅक्टरों ने कहा पिछले आठ दिनों से अपने क्लीनिक बन्द कर कार्यो से विरक्त चल रहे चिकित्सकों से आज तक सरकार की ओर से वार्ता की पहल तक नही की गई है। इससे लगता है सरकार जनता के प्रति संवेदनशील नही है। प्रेसवार्ता के दौरान आईएमए सचिव डाॅ. विकास दीक्षित, डाॅ. राजेश गुप्ता, डाॅ. प्रेम लूथरा, डाॅ. एके जैन, डाॅ. राम शर्मा, डाॅ. संजय शाह, डाॅ. अंजुल श्रीमाली, डाॅ. दिनेश सिंह, डाॅ. मोहित चौहान, डॉ. एचके सिंह, डाॅ. कैलाश पाण्डे, डाॅ. एसके मिश्रा, डाॅ. विपिन प्रेमी, डाॅ. के स्वरूप, डाॅ. यतीन्द्र नागयान, डाॅ. आलोक वशिष्ठ, डाॅ. त्रिभुवन शर्मा, डाॅ. संध्या शर्मा ,डाॅ. नीता मेहरा, डाॅ. सीमा गुप्ता, डाॅ. मनप्रीत कौर, डाॅ. सुमि गुप्ता, डाॅ. सुजाता प्रधान, डाॅ. सौरभ त्रिपाठी, डाॅ. प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।
