हरिद्वार के आश्रम में उमड़ा संतों व भक्तों सहित प्रबुध् नागरिकों का हुजूम
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज की शुक्रवार की सुबह उन्नाव के समीप सड़क दुघर्टना में मौत हो गयी। जिसकी की सूचना मिलते ही संत समाज में शौक की लहर दौड़ गयी। बताया जा रहा हैं कि स्वामी हंसदेवाचार्य प्रयाग कुम्भ से वापस लौटते वक्त उनकी कार ट्रक की चपेट में आ गई। घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शौक व्यक्त करते हुए गहरा दुख प्रकट किया है। वहीं उनके हरिद्वार भीमगोडा स्थित जगन्नाथ धाम आश्रम में संतों, भक्तों, विभिन्न राजनीतिक दलों सहित व्यापारियों का तांता लग गया। स्वामी जी विभिन्न आध्यात्मिक एवं धर्मिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वाहन करने वाले अत्यंत लोकप्रिय संत थे। स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज के निकटतम मित्र जयराम आश्रम के संचालक स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने उनके असमय निधन को गहरा आघात बताते हुए कहा स्वामी हंसदेवाचार्य प्रखर संत थे, संत समाज ने उनके निधन से अमूल्य पूंजी खो दी है। उन्होंने कहा सम्भवतः लखनऊ में पोस्ट मार्टम के बाद देर रात तक हवाई मार्ग से जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज का पार्थिव शरीर हरिद्वार लाये जाने की सम्भावना है। हरिद्वार से स्वामी जी के शव के हरिद्वार पहुंचने तथा घटना के सम्बंध् में जानकारी लेने का प्रयास तमाम लोग फोन पर करते रहे, लेकिन शाम तक लोगों को सही जानकारी नहीं मिल पायी थी।
