


डूबे कांवडियों के फोटो
तैराक दल के साथ पुलिस तलाश में जुटी
पुलिस को रात की घटना साथियों ने सुबह दी
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। बीती रात स्नान के दौरान पांच कांवडियें गंगा में डूब गये। जिनमें दो कांवडियें तो बच गये, लेकिन तीन कांवडियों को कुछ पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी डूबे कांवडियों के साथियों ने सुबह पुलिस को दी है। सूचना के बाद पुलिस तैराक दल के साथ गंगा में डूबे तीनों कांवडियों की तलाश में जुट गयी हैं। लेकिन समाचार लिखे जाने तक डूबे कांवडियों का कोई सुराग नहीं मिल सका था। पुलिस व डूबे कांवडियों के साथी तलाश में जुटे थे। घटना की जानकारी डूबे कांवडियों के परिजनों को भी भेज दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव हडौदी दादरी हरियाणा के कुछ युवक डाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार आए थे। बताया जा रहा हैं कि कांवडियें सप्तट्टषि क्षेत्र में रूके थे और रात को स्नान के लिए सप्तऋषि स्थित गंगा घाट पर गये। जहां पर स्नान के दौरान पांच युवक गंगा में बह गए। जिनमें दो को उनके साथियों ने बचा लिया। लेकिन तीन युवक सतीश उम्र करीब 18 वर्ष,नरेंद्र उम्र करीब 20 वर्ष और तरूण उम्र करीब 20 वर्ष का कुछ पता नहीं चल पाया। घटना के सम्बंध् में युवकों ने गांव में फोन पर डूबे युवकों के परिजनों को दी। घटना की सूचना डूबे कांवडियों क साथियों ने पुलिस को सुबह दी। जिसपर पुलिस ने तैराक दल के साथ मिलकर डूबे कांवडियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा हैं कि घटना की सूचना पर डूबे कांवडियों के परिजन सहित कुछ ग्रामीण भी हरिद्वार पहुंच चुके है। जोकि पुलिस व तैराक दल के साथ अपनों को गंगा में तलाश में जुटे है। समाचार लिखे जाने तक डूबे कांवडियों को कोई सुराग नहीं लग सका था।
