

डाक कांवडियों का हुजूम तीर्थनगरी में उमड़ा
डीएम व एसएसपी ने सम्भाली हाईवे की कमान
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। कांवड मेला अब अन्तिम चरण में पहुंच गया है। जिसमें डाक कांवडियों का हुजूम उमड पड़ा है। जिसको लेकर प्रशासन बेहद गम्भीर व चौकन्ना हो गया हैं। पुलिस प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत हाईवे पर झोक दी है। डीएम व एसएसपी खुद हाईवे की कमान सम्भाले हुए हैं और हाईवे सहित निर्धारित वाहन पार्किगों का निरीक्षण करते हुए अधिनस्थों को दिशा निर्देश दे रहे है। श्रावण मास कांवड मेला अब अपने अन्तिम चरण में पहुंच चुका है। हरिद्वार गंगा जल भरने वाले कांवडियों सहित डाक कांवड ने भी अपनी दस्तक दे दी है। लाखों डाक कांवडियें भी हरिद्वार की सीमा में प्रवेश कर चुके है। जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत हाईवे पर लगा दी है। पुलिस अधिकारियों द्वारा शहर के भीतर प्रवेश करने वाले छोटे-बडे वाहनों को निर्धारित पार्किग स्थलों की ओर मोड़ा जा रहा है। डीएम दीपक रावत व एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने हाईवे की कमान खुद सम्भाली हुई है। जोकि लगातार मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए हाईवे सहित निर्धारित पार्किग स्थलों का भ्रमण करते हुए वहां की स्थिति का जायजा ले रहे है। साथ ही भीड़ व डाक कांवड को देखते हुए दिशा निर्देश अधिनस्थों को दे रहे है। डीएम व एसएसपी अपने अधिनस्थों को निर्देश दिये जा रहे हैं कि हाईवे पर वाहनों को खड़ा न होने दे उनको चलाये मान बनाये रखे, ताकि जाम की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने मेले में तैनात अधिकारियों व जवानों को कांवडियों के साथ मधुरता का व्यवहार करने के साथ-साथ हुडदंगी कांवडियों को नियंत्रण में करने के लिए सख्ती बरतने के निर्देश भी दिये है। डाक कांवड के उमड़े हुजूम से पुलिस के पसने छुट रहे है। प्रशासन मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए स्थानीय नागारिकों, व्यापारियों, समाजिक संगठनों, विभिन्न राजनीतिक दलों सहित संतों से भी सहयोग ले रहा है।
