साईड में बार बार आ रही रुकावट से सीए सहित आयकर दाता परेशान
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। आईटीआर भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त होने से पिछले पांच दिनों से सीए ऑफिसों पर रिटर्न भरवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई हैं। वही साईड में बार बार आ रही रुकावट से सीए काफी व आयकर दाता परेशान हैं। उनका मानना है कि यदि साईड में रुकावट न आए तो आसानी से लोगों की आईटीआर भरी जा सकती हैं। बताते चले कि भारत सरकार द्वारा इन्कम टैक्स के सम्बंध में रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त कर देने और न भरने वालो पर पांच हजार रुपए की पेनल्टी लगाने की व्यवस्था करने के आदेश से हर कोई घबराया हुआ है। इस लिए पांच हजार की पेनल्टी से बचने के लिए सीए ऑफिसों में दिन निकलते ही आईटीआर भरवाने वालो की भीड़ लगी हुई हैं, जोकि देर रात तक अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन जिन लोगो की आईटीआर किसी वजह से नही भर पाई हैं। उन लोगो मे 30 अगस्त आते ही नीद उड़ गई हैं। जो 30 अगस्त से ही अपनी रिटर्न भरवाने के लिये सीए ऑफिसों में डेरा डाले हुये हैं। वही साईड में बार बार आ रही रुकावट से सीए भी काफी परेशान है। सीए विपुल अग्रवाल के अनुसार यदि साईड ठीक तरह से चलती रहे तो कोई दिक्कत नही, लेकिन साईड में बार बार रुकावट से भारी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। आईटीआर भरने की आज अंतिम तिथि होने से काम का लोड बढ़ गया हैं।
