शहर के भीतर से हेलमेट अभियान हटाने की मांग
प्रदेश स्तर पर आन्दोलन ले जाने की दी चेतावनी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। काग्रेंसियों ने सीपीयू के खिलाफ नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर एक दिवसीय सकेंतिक धरना दिया। जिसमें उन्होंने शहर की जनता से सीपीयू के शोषण के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान के तहत जागरूक किया। नेताओं ने प्रशासन को सीधे-सीधे चेताया हैं कि सीपीयू को हेलमेट अभियान हाईवे पर चलाये जाने के लिए निर्देशित करें और पूर्व जिला युवा काग्रेंस अध्यक्ष राजीव चैधरी के खिलाफ दर्ज मुकदमें को वापस लिया जाए। जब तक उनकी यह मागें पूरी नहीं हो जाती तब तक उनको यह आन्दोलन जारी रहेगा और जरूरत पडने पर आन्दोलन को प्रदेश स्तर पर ले जाया जाएगा। बताते चले कि हाईकोर्ट द्वारा दो पहिया वाहन पर पीछे बैठने वाली सवारी के लिए भी हेलमेट जरूरी बताते हुए उसको लागू करने के निर्देश जारी किये गये है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा दो पहिया वाहन पर पीछे बैठने वाली सवारी के लिए हेलमेट लागू करने से पूर्व तीन दिवसीय लोगों में जागरूक अभियान चलाया गया था। जिसके बाद सीपीयू व पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन के पीछे बैठने वाली बिना हेलमेट सवारी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए चलान काटने शुरू कर दिये। इसी दौरान पूर्व जिला युवा काग्रेंस अध्यक्ष राजीव चौधरी द्वारा कार से बंगाली हाॅस्पिटल जाते वक्त सीटी हाॅस्पिटल के समीप हेलमेट अभियान में जुटी सीपीयू ने काग्रेंसी नेता का चलान मोबाइल पर बात करते हुए कार चलाने का आरोप लगाते हुए कर दिया था। जिसको लेकर काग्रेंसी नेता ने अपने समर्थकों के साथ मौके पर जमकर हंगामा किया था। सूचना पर सीओ सदर प्रकाश देवली सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे युवकों को समझाते हुए मामले की जांच का भरोसा देते हुए शांत किया था। लेकिन काग्रेंसियों का आक्रोश उस वक्त फूट पड़ा, जब सीपीयू दरोगा द्वारा काग्रेंसी नेता राजीव चौधरी के खिलाफ ज्वालापुर थाने में सरकारी काम में बाधा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसके बाद से काग्रेंसियों के निशाने पर सीपीयू आ गयी, तभी से काग्रेंसियों ने नगर कोतवाली हरिद्वार के पास से सीपीयू द्वारा शहर के भीतर हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए चलान काटने को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। काग्रेंसियों का यह अभियान यही नहीं थमा, जिन्होंने अलग क्षेत्रों में सीपीयू के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू करते हुए आज नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर एक दिवसीय सकेंतिक धरना दिया। जिसके माध्यम से हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। काग्रेंसी नेता राम विशाल देव का कहना हैं कि शहर के भीतर हेलमेट अभियान की कोई आवश्यकता नहीं है। यदि हां तो वह हाईवे पर है। सीपीयू को अपना हेलमेट अभियान हाईवे पर चलाना चाहिए। लेकिन हेलमेट अभियान की आड में जनता का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दशत नहीं किया जाएगा।
