घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। संदिग्ध् हालत में एक महिला बेहोशी की हालत में मिलने से सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अचेत महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला से मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त जमालपुर निवासी के रूप में हुई हैं। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचित कर दिया है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस का कहना हैं कि महिला के होश में आने के बाद ही सही घटना की सही जानकारी मिल सकेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कनखल थानाक्षेत्रान्तर्गत जमालपुर से जियापोता जाने वाले मार्ग पर एक महिला के बेहोशी हालत में मिलने से सनसनी फैल गयी। जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अचेत महिला को उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पास से मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त प्रभा पत्नी अरविन्द्र उम्र करीब 26 वर्ष निवासी जमालपुर कनखल के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचित कर दिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लेकिन पुलिस घटना के सम्बंध् में अभी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। वह महिला के होश में आने की प्रतिक्षा कर रही है। कनखल थाना एसओ श्री भूषण के अनुसार अचेत महिला से मिले मोबाइल से उसकी पहचान हो चुकी है। जिसके सम्बंध् में उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। लेकिन अभी घटना के सम्बंध् में कुछ नहीं कहा जा सकता। महिला के परिजनों से पूछताछ व महिला के होश में आने के बाद ही घटना के सम्बंध् में सही जानकारी मिल सकेगी।
