मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कावड़ मेला शुरू होते ही वाहन चोर भी सक्रिय हो गए है।गत रात्रि शिवमूर्ती चौक के पास चोर कांवड़ पुलिस की तैनाती के बावजूद एक मोटर साईकल चुरा ले गए। रात्रि 11:30 बजे बजाज कैलिबर यू ए 07 A 5948 वाहन स्वामी ने राजभवन ,कनखल रोड ,होटल कृष्णा इन के पास अपने आंगन में मोटरसाइकिल को पार्क किया था।लेकिन सुबह वहा बाइक गायब मिली।वाहन स्वामी अजय रॉवत ने मायापुरी चौकी में तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि वाहन चोर इस इलाके मे काफी सक्रिय है।6 माह पहले इसी जगह से चोर एक मारुति कार चुरा ले गए थे।नजदीकी होटलो के सीसीटीवी मे चोर साफ चोरी करते नज़र आये,लेकिन पुलिस अब तक खाली हाथ ही है। स्थानिय निवासी आकाश कुमार का कहना है कि असामाजिक तत्व इस इलाके मे काफी सक्रिय है,जिस कारण चोरी की वारदात मलगातार हो रही है व मोहल्ले वासी दहशत मे है।
